Maharashtra Heavy Rain Alert 22 Districts: कोंकण के अरब सागर में चक्रवात जैसी स्थिति बनने के कारण राज्य के 22 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि मौसम की बदलती स्थितियों के कारण राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बदलाव भी आ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर में चक्रवाती हवाओं के कारण मौसम ने करवट बदली है। इसके लिए लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रहने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग ने रत्नागिरी के लिए ऑरेंज अलर्ट और मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में राज्य में अच्छी बारिश की उम्मीद है। कोंकण तट के पास अरब सागर में चक्रवाती हवाएं बनी हैं। इस वजह से तटीय इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
अगले चार दिनों तक कोंकण में बारिश की तीव्रता बढ़ने का अनुमान है। इन चार दिनों में समुद्र में हलचल तेज बनी रहेगी। समुद्र में चार मीटर ऊंची लहरें उठेंगी। मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है। जून से अब तक औसतन बारिश 50 प्रतिशत हो चुकी है। अभी भी 50 प्रतिशत बारिश होनी बाकी है।
चक्रवाती गतिविधि के कारण समुद्र में हलचल तेज रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने चार मीटर तक ऊंची लहरें उठने की चेतावनी दी है। इसे देखते हुए मछुआरों को अगले कुछ दिनों तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।
ये भी पढे़ं:- अवैध संबंध के शक में महिला की हत्या, कोल्हापुर से शव कार में लेकर भिवंडी पहुंचा आरोपी गिरफ्तार
मौसम विभाग ने राज्य के 22 जिलों को अलर्ट जारी किया है। इसमें मुंबई भी शामिल है। हालांकि मुंबई में मौसम में बदलाव की भी संभावना है। मौसम अपने रंग बदल सकता है। पिछले कुछ दिनों से पालघर जिले में हो रही भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में स्थिति की समीक्षा के लिए मंगलवार को अहम बैठक भी हुई। इस बैठक में प्रभावित इलाकों में राहत और पुनर्वास, पंचनामा, खेती और इंफ्रास्ट्रक्चर को हुए नुकसान के साथ नागरिकों को तुरंत मदद देने पर चर्चा की गई।