महाराष्ट्र सरकार का स्वास्थ्य पर फोकस प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
मुंबई

अब गरीबों को भी मिलेगा महंगा इलाज! फडणवीस सरकार और रूबी हॉल क्लिनिक का बड़ा फैसला

Maharashtra Healthcare Scheme: महाराष्ट्र सरकार जरूरतमंद मरीजों को महंगे इलाज से राहत देने की तैयारी कर रही है। कार्डियक, कैंसर और अंग प्रत्यारोपण सेवाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर चर्चा हुई।

अंकिता पटेल

Poor Patients Free Treatment: महंगे इलाज के कारण गरीब और जरूरतमंद मरीजों को उपचार से वंचित न रहना पड़े इसके लिए महाराष्ट्र सरकार ने निजी अस्पतालों और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के समन्वय से सुविधाओं का दायरा बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की मंत्रालय में महत्वपूर्ण बैठक हुई।

स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्डियक और कैंसर उपचार से लेकर अंग प्रत्यारोपण, प्रोटॉन थेरेपी और ग्रामीण क्षेत्रों में अत्याधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई।

रूबी हॉल क्लिनिक के संबद्ध अस्पताल में महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कार्डियक व कैंसर उपचार उपलब्ध कराने पर विस्तार से विचार किया गया। इससे जरूरतमंद मरीजों को महंगे उपचार के लिए आर्थिक संकट का सामना कम करना पड़ेगा।

इसी कड़ी में अंगदान अभियान को गति देने के लिए राज्य सरकार ने अहम पहल की है। यदि अंग प्रत्यारोपण की महंगी सर्जरी का खर्च सरकारी योजना से मिलने वाली राशि से अधिक होता है।

गारगोटी में जांच, पुणे में प्रोटॉन थेरेपी

पश्चिमी महाराष्ट्र के साथ गोवा, कर्नाटक के सीमावर्ती क्षेत्रों, गारगोटी और आसपास के ग्रामीण मरीजों के लिए कोल्हापुर के गारगोटी में अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सेंटर शुरू करने की तैयारी है। यहां सिटी स्कैन, एक्स-रे, ईसीजी, 2डी इको, अल्ट्रासाउंड और महंगी रक्त जांच जैसी सुविधाएं कम दरों पर उपलब्ध कराने का प्रयास होगा। इससे मरीजों को पुणे-मुंबई जाने की जरूरत कम होगी।

जरूरतमंद मरीजों को मदद उपलब्ध कराने के निर्देश

जरूरतमंद मरीजों को सरकारी कॉर्पस फंड से अतिरिक्त आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश स्वास्थ्य मंत्री ने दिए। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री के साथ रूबी हॉल के ट्रस्टी डॉ. परवेज ग्रांट, डॉ. साइमन ग्रैंड, सीईओ डॉ. मुदित सक्सेना, सचिन दंडवते, पूनम चव्हाण, स्वास्थ्य विभाग के डॉ. मिलिंद कदम, कौस्तुभ थोरात, प्रसाद बिराजदार और गणेश तिकोने सहित अधिकारी उपस्थित थे।

निजी और सरकारी अस्पतालों में बेहतर समन्वय पर जोर

वहीं कैंसर मरीजों के लिए पुणे में रूबी हॉल क्लिनिक के माध्यम से प्रोटॉन थेरेपी जैसी अत्याधुनिक सुविधा शुरू करने पर सकारात्मक चर्चा हुई। इसका उद्देश्य महंगे उपचार को कम लागत पर आम मरीजों तक पहुंचाना है। स्वास्थ्य मंत्री ने निजी अस्पतालों और सरकारी योजनाओं के बेहतर समन्वय से सर्वसामान्य मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

आंध्र प्रदेश को मिला एक और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, भोगापुरम एयरपोर्ट से आज रात से शुरू होंगी उड़ानें

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में CBI और ED की जांच पर लगी रोक

काठमांडू में जनरल धीरज सेठ का भव्य स्वागत, आज मिलेगा नेपाली सेना प्रमुख का मानद पद

Air India के 2 पायलटों का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव, 300 से ज्यादा की जांच, फाइनल रिपोर्ट आने तक ड्यूटी से हटे