केईएम अस्पताल (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

सरकारी अस्पतालों के निर्माण को मिलेगी रफ्तार, सरकार ने 140 करोड़ रुपये भुगतान को दी मंजूरी

Maharashtra Health Project: महाराष्ट्र सरकार ने स्वास्थ्य अधोसंरचना परियोजनाओं को गति देने के लिए हुडको से लिए गए कर्ज के मूलधन और ब्याज भुगतान हेतु 140 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मंजूर की है।

अपूर्वा नायक

Maharashtra Health Project News: राज्य में सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों के निर्माण कार्यों को गति देने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा वित्तीय फैसला लेते हुए हुडको से लिए गए कर्ज की अदायगी हेतु खजाना खोल दिया है। सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने 98।70 करोड़ रुपये मूलधन और 42।11 करोड़ रुपये व्याज भुगतान को मंजूरी प्रदान की है।

करीब 3948 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य अधोसंरचना परियोजना के तहत राज्यभर में नए अस्पतालों के निर्माण तथा मौजूदा स्वास्थ्य संस्थानों के उन्नयन का कार्य जारी है। इस संबंध में हाल ही में दो अलग-अलग शासनादेश जारी किए गए हैं।

वित्तीय संस्थाओं का भरोसा कायम

सरकार का मानना है कि समय पर कर्ज और ब्याज की अदायगी से परियोजनाओं की रफ्तार बनी रहेगी और भविष्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए वित्तीय संस्थाओं का भरोसा भी कायम रहेगा।

राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत नए अस्पतालों के निर्माण, पुराने स्वास्थ्य संस्थानों के उन्नयन और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए वर्ष 2021 में हुडको से 3948 करोड़ रुपए तक का कर्ज लेने को मंजूरी दी थी। इस कर्ज के लिए तीन वर्ष की अधिस्थगन अवधि और उसके बाद 10 वर्ष की पुनर्भुगतान अवधि तय की गई है।

4 चरणों में ब्याज भुगतान

सरकार को 2081.63 करोड़ रुपए का कर्ज प्राप्त हो चुका है, शेष की प्रक्रिया जारी है। हुडको से लिए गए कर्ज पर ब्याज भुगतान वर्ष में चार चरणों में फरवरी, मई, अगस्त और नवंबर माह के अंत तक किया जाता है।

समय पर भुगतान नहीं किया जाता, तो दंडात्मक राशि भरने का प्रावधान भी करार में शामिल है। एक मार्च 2026 से 31 मई 2026 की अवधि का कुल 42 करोड़ 11 लाख 9 हजार 393 रुपए ब्याज भुगतान मई माह के अंत तक करना अनिवार्य था, जिसे अब सरकार ने मंजूरी दे दी है।

Terrorist Encounter: कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकी ढेर

लोकतंत्र में रिजीम चेंज होता है, संजय राउत का तंज, पूछा- BJP ने जो आंदोलन किया था वो चैरिटी के लिए था क्या?

Dhruv Rathee के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट का बड़ा आदेश

LK Advani: जेपी नड्डा अस्पताल पहुंचे, लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, जाना हाल-चाल

अभिजीत दिपके की कोर्ट में पेशी! तिरंगा यात्रा से पहले हिरासत में लिया था, क्या बॉन्ड उल्लंघन पर मिलेगी सजा?