(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
मुंबई

First Aid से लाइफ जैकेट तक, महाराष्ट्र के पुलिस थानों को मिलेगी बहुउद्देश्यीय आपदा किट

Maharashtra Government ने 2,939 पुलिस थानों को आपदा प्रतिक्रिया किट से लैस करने का निर्णय लिया। प्राथमिक चिकित्सा, स्ट्रेचर, लाइफ जैकेट सहित 26 जरूरी आइटम किट में शामिल किया गया है।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: महाराष्ट्र सरकार ने दिवाली से पहले राज्य के 2,939 पुलिस थानों और चौकियों को आपदा प्रतिक्रिया किट से लैस करने का महत्त्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस पहल का उद्देश्य आपदा प्रबंधन में पुलिस की क्षमता को मजबूत करना और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिक्षित करना है।

इस परियोजना पर राज्य के खजाने से 46।49 करोड़ रुपए खर्च होंगे। राज्य में 1,200 से अधिक पुलिस थाने हैं और चौकियों को मिलाकर यह संख्या 2,939 हो जाती है।

चूंकि आपदा के समय पुलिस सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचती है और राहत कार्यों में स्थानीय लोगों के साथ मिलकर काम करती है, इसलिए आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रत्येक थाने और चौकी को एक आपदा प्रतिक्रिया किट प्रदान करने का फैसला किया है।

प्रत्येक किट की कीमत 1।58 लाख रुपए है और इसमें नौ आवश्यक वस्तुएँ शामिल हैं। सरकारी प्रस्ताव (जीआर) के अनुसार, ये सभी किट पुलिस और स्थानीय समुदाय के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगी।

सरकार पहले ही 1,000 आपदा प्रभावित गांवों को ऐसी किट प्रदान कर चुकी है। यह पहल न केवल पुलिस की तैयारियों को मजबूत करेगी, बल्कि आपदा के समय त्वरित्त और प्रभावी राहत सुनिश्चित करेगी।

सेफ्टी किट में 26 वस्तुएं शामिल

इन किट में 26 वस्तुओं के साथ प्राथमिक चिकित्सा किट, तैरने योग्य और मोड़ने योग्य मल्टी-स्ट्रेचर, मध्यम आकार का स्ट्रेचर, लाइफ जैकेट, तीन सुरक्षा हेलमेट, दस्ताने, दो सेट गमबूट, 3x10 मीटर का सुरक्षा जाल, 30 मीटर की रैंपलिंग रस्सी और एक तैरने योग्य बहुउद्देश्यीय बॉक्स शामिल हैं। ये उपकरण प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं में राहत और बचाव कार्यों को प्रभावी बनाने में सहायक हंगि।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता