तुकाराम मुंढे एफडीए एक्शन  सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

FDA Food Safety: मुंबई के 9 मशहूर रेस्टोरेंट के लाइसेंस निलंबित, 1.27 करोड़ रुपये का खाद्य सामान जब्त

Maharashtra FDA Raid Action: महाराष्ट्र में एफडीए की बड़ी कार्रवाई। मुंबई के 9 मशहूर रेस्टोरेंट के लाइसेंस निलंबित, राज्यभर से 1.27 करोड़ रुपये का खाद्य भंडार जब्त।

रूपम सिंह

Highlights

  • मुंबई के 9 और ठाणे के 3 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित।

  • पुणे में 20 हजार लीटर खाद्य तेल और नागपुर में 25 हजार किलो सुपारी जब्त।

  • गुटखा-पान मसाला के अवैध कारोबार में 5 गिरफ्तार, कई दुकानें सील।

Tukaram Mundhe FDA Action Maharashtra: महाराष्ट्र में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता से खिलवाड़ करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने राज्यव्यापी अभियान चलाया है। इस कार्रवाई में मुंबई के 9 प्रसिद्ध रेस्टोरेंट समेत कुल 12 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।

वहीं, अलग-अलग जिलों में छापेमारी के दौरान करीब 1.27 करोड़ रुपये का खाद्य भंडार जब्त किया गया। इसके अलावा कई दुकानों को कारोबार बंद करने के नोटिस जारी किए गए हैं। एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

मुंबई के 9 प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पर कार्रवाई

एफडीए की टीम ने 17 नवंबर को दक्षिण मुंबई के 9 रेस्टोरेंट और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी, खराब भंडारण व्यवस्था, खुले में रखे खाद्य पदार्थ और किचन में कीड़े-मकौड़ों व चूहों की मौजूदगी जैसी खामियां मिलीं। कुछ जगहों पर कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाणपत्र और जरूरी दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं थे।

कार्रवाई के तहत कैफे आइडियल, चेतना रेस्टोरेंट, मियान कबाब्स, बेरोट, नेचुरल आइसक्रीम, श्रीयोग रेस्टोरेंट, गुप्ता फ्रूट जूस सेंटर, प्रकाश डोसा और सौरभ होटल्स के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। लाइसेंस निलंबन की अवधि में खाद्य पदार्थों की खरीद-बिक्री और वितरण पर रोक रहेगी।

ठाणे के तीन प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित

कोकण विभाग के ठाणे जिले में भी तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई हुई। इनमें पांचपाखाड़ी स्थित ब्लिंक कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड, जीबी रोड स्थित ब्रोदयामा फूड्स एलएलपी और मुंब्रा का सागर स्वीट एंड बेकरी शामिल हैं।

पुणे में 50 लाख का खाद्य तेल जब्त

पुणे जिले के मावल में एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड के यहां से 20,085 लीटर घटिया और भ्रामक लेबल वाले खाद्य तेल को जब्त किया गया। इसकी कीमत 50,27,893 रुपये बताई गई है।

नागपुर में 75 लाख की सुपारी जब्त

नागपुर के वैशाली नगर में चापरे रोस्टिंग वर्क और न्यू माधव रोस्टिंग पर छापेमारी के दौरान 25,357 किलोग्राम मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई सुपारी जब्त की गई। इसकी कीमत 75,19,654 रुपये है।

पांच गिरफ्तार, दुकानों को किया सील

पुणे शहर की माणिकबाग खाऊ गली में बिना लाइसेंस और अस्वच्छ परिस्थितियों में कारोबार करने वाले छह प्रतिष्ठानों को बंद करने का नोटिस दिया गया। सोलापुर के अकलूज में मातेश्वरी कैटरर्स से 144 किलोग्राम एक्सपायरी और अस्वच्छ खाद्य सामग्री जब्त की गई। वहीं, मुंबई, पुणे, कोकण, नासिक और नागपुर में प्रतिबंधित गुटखा व पान मसाले के अवैध भंडारण पर कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। संबंधित मामलों में एफआईआर दर्ज कर दुकानों को सील किया गया है।

कल तट से टकराएगा Cyclone Akvan, ओडिशा के 13 जिलों में हाई अलर्ट, 400 से ज्यादा सेंटर तैयार, स्कूल बंद

Aaj Ka Mausam: मौसम का डबल अटैक! बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान का खतरा, दिल्ली-NCR में घने कोहरे की चेतावनी

बांग्लादेश की आजादी से आपातकाल तक... इंदिरा गांधी के वो फैसले, जिन्होंने भारतीय इतिहास पर छोड़ी गहरी छाप

क्या इंदिरा गांधी को इमरजेंसी लगाने का पछतावा था, किसके कहने पर खत्म हुआ आपातकाल? इनसाइड स्टोरी

2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा इस्लाम, तेजी से बढ़ेगी मुस्लिम आबादी; हिंदुओं को होगा नुकसान?