सीएम देवेंद्र फडणवीस  सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

महाराष्ट्र: अहिल्यादेवी होलकर कर्जमाफी की दूसरी किस्त जारी, सीएम फडणवीस ने 6.36 लाख किसानों को दिए 5086 करोड़

Devendra Fadnavis Farmer Loan Waiver: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अहिल्यादेवी होलकर कर्जमाफी योजना के तहत 6.36 लाख किसानों के खातों में डीबीटी के जरिए 5,086 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त भेजी।

रूपम सिंह

Ahilyadevi Holkar Karjmafi Second Installment: पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमाफी की योजना की दूसरी किस्त के तहत सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने सोमवार को 6.36 लाख किसानों के खातों में 5,086 करोड़ रुपये की रकम ट्रांसफर कर दी। सीएम ने एक क्लिक से यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी डीबीटी के माध्यम से सीधे आधार से जुड़े किसानों के बैंक खातों में पैसे वितरित किए हैं। फंड बांटने का फैसला मुख्यमंत्री अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की मीटिंग में लिया गया।

राज्य के किसान पिछले कुछ सालों से भारी बारिश, बेमौसम बारिश, सूखा, प्राकृतिक आपदाओं और बढ़ती उत्पादन लागत के कारण आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। महायुति सरकार ने किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए कर्ज माफी योजना की घोषणा की है।

इस मदद से पात्र किसानों को कर्ज बोझ से मुक्त कर उन्हें फिर से खेती के लिए आर्थिक मजबूती देने की कोशिश है। इससे पहले 7 अगस्त को 6, 22, 207 किसानों के बैंक खातों में 5,029 करोड़ रुपए वितरित किए गए थे।

किसानों की हरसंभव मदद करेंगे: CM

सीएम फडणवीस ने कहा कि मुझे खुशी है कि 6.36 लाख किसानों के खाते में 5,086 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए गए है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों की हरसंभव मदद के लिए तैयार है, फडणवीस ने विश्वास दिलाया कि कहा कि कोई भी पात्र किसान कर्जमाफी की लाभ से वंचित नहीं रहेगा। बाकी किसानों के लिए भी जल्द ही रकम जारी की जाएगी।

कर्जमाफी की रकम का वितरण

  • छत्रपति संभाजीनगर डिवीजन 3 लाख 2 हजार 273 किसानों को 2।284 करोड़ 44 लाख 6 हजार 590 रुपये

  • अमरावती डिवीजन 1 लाख 45 हजार 808 किसानों को 1,208 करोड़ 34 लाख 30 हजार रुपये

  • नागपुर विभाग के 6 जिलों के 44,864 किसानों के खाते में 65 करोड़ 95 लाख 69 हजार 927 रुपए

  • सबसे कम सिंधुदुर्ग जिले के 929 किसानों के खाते में 5 करोड़ 50 हजार 71 रुपये

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर