चंद्रशेखर बावनकुले (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

महाराष्ट्र किसान कर्जमाफी योजना: 30 लाख किसानों को मिलेगा लाभ, सरकार ने तय किए सख्त मानदंड

Ahilyadevi Holkar Loan Scheme Details: महाराष्ट्र सरकार की किसान कर्जमाफी योजना के तहत 2 लाख रुपये तक का फसल ऋण माफ किया जाएगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पात्र किसानों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।

अपूर्वा नायक

Maharashtra Farmer Loan Waiver Scheme: महाराष्ट्र सरकार द्वारा घोषित 'पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमाफी योजना' को लेकर राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि किसानों की कर्जमाफी की प्रक्रिया में थोड़ा समय लगेगा, लेकिन सरकार प्रतिबद्धता पर कायम है और जल्द ही पात्र किसानों को लाभ मिलेगा।

चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कि सरकार ने 30 सितंबर 2025 तक के 2 लाख रुपए तक के बकाया फसल ऋण को माफ करने का निर्णय लिया है। योजना के सफल कार्यान्वयन के लिए प्रवीण परदेशी की अध्यक्षता में गठित समिति कर्जमाफी के मानदंडों और मार्गदर्शक सिद्धांतों का बारीकी से अध्ययन कर रही है।

अपात्र किसानों को नहीं मिलेगा लाभ

मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का मुख्य उद्देश्य गरीब और छोटे किसानों को प्राथमिकता देना है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि जिनके पास अपनी गाड़ी, बंगला या फार्म हाउस है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कर्जमाफी योजना से राज्य के लगभग 28 से 30 लाख किसानों को सीधा फायदा होने की उम्मीद है। इसके लिए राज्य सरकार पर लगभग 35,000 करोड रुपए का वित्तीय बोझ आने का अनुमान है। बावनकुले ने भरोसा दिलाया कि समिति की रिपोर्ट आने के बाद प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी।

लंबित मामलों और अफवाहों पर रोक किसानों की भूमि अधिग्रहण से जुड़ीं समस्याओं को सुलझाने के लिए सरकार ने 57 नए मध्यस्थों की नियुक्ति की है, जो अगले तीन महीनों में लंबित 28 हजार मामलों का निपटारा करेंगे। साथ ही, बावनकुले ने ईंधन की कमी से जुड़ीं खबरों को महज अफवाह करार दिया।

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल

नक्सलियों के गढ़ में पहली बार लहराया तिरंगा, अबूझमाड़ के नौ गांवों ने मनाया आजादी का जश्न

Jharkhand Protest: छात्रों ने 20 अगस्त को CM आवास घेरने का किया ऐलान, मांगा CM सोरेन का इस्तीफा