कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

महाराष्ट्र नहीं बनेगा बिहार! SIR के लिए स्टेट इलेक्शन कमिशन की 'ना', निकाय चुनाव से पहले बड़ा फैसला

Maharashtra SIR News: महाराष्ट्र चुनाव आयुक्त ने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) से इनकार किया है। आयुक्त ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों से पहले यह संभव नहीं है।

आकाश मसने

Maharashtra SIR Postponed News: बिहार विधानसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही देशभर में मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है। इस बीच महाराष्ट्र के इलेक्शन कमिश्नर ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर इसे करने से मना कर दिया है।

महाराष्ट्र के चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे ने पत्र लिखा कि हम फिलहाल एसआईआर के लिए तैयार नहीं हैं। स्थानीय निकाय चुनाव के बाद ही एसआईआर करवाएं।

मैन पावर की कमी का दिया हवाला

राज्य के निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने कहा कि हमने पहले भी चुनाव आयोग को लिखा था कि एसआईआर को स्थानीय निकाय चुनावों के बाद ही किया जाए। अब हम एक बार फिर से आयोग को रिमाइंडर भेजेंगे, क्योंकि एसआईआर और चुनाव दोनों में एक ही मैन पावर का इस्तेमाल होता है, जिसे इस समय एसआईआर के लिए उपलब्ध कराना संभव नहीं है।

दरअसल, भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे 30 सितंबर तक स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के लिए तैयार रहें। इससे संकेत मिलता है कि आयोग अक्टूबर-नवंबर से मतदाता सूची करेक्शन की यह प्रक्रिया शुरू कर सकता है।

31 जनवरी से पहले होंगे निकाय चुनाव

16 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनाव 31 जनवरी 2026 तक करवाने का आदेश दिया था। ओबीसी आरक्षण को लेकर चल रहे विवाद के चलते 2022 से ही निकायों के चुनाव टलते जा रहे थे।

देशभर में होगी SIR की घोषणा

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही चुनाव आयोग विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर की तारीखों का ऐलान कर सकता है। सूत्रों ने बताया कि अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह में ये घोषणा की जा सकती है। वहीं बिहार में एसआईआर की फाइनल वोटर लिस्ट 30 सितंबर को प्रकाशित कर दी जाएगी।

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, भूस्खलन से निर्माणाधीन टनल धंसा

जबरदस्ती गले पड़ते हैं PM मोदी...केंद्र पर राहुल गांधी ने कसा तंज, बोले- विदेश नीति में फेल हुई सरकार

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, अचानक टनल धंसने से कई मजदूरों के फंसने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जमीन झारखंड की...फैसला दिल्ली से क्यों? मोदी सरकार पर भड़के CM सोरेन, कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि देश देखेगा