सीएम देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मुंबई

CM फडणवीस पर तंज पड़ा भारी, 39K फॉलोअर्स वाला 'X' अकाउंट अब होगा डिलीट? महाराष्ट्र पुलिस ने भेजा नोटिस

Maharashtra Cyber Police Notice: CM फडणवीस की दावोस यात्रा पर एक्स यूजर को व्यंग्य करना भारी पड़ गया। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने 'X' को भेजा नोटिस। जानें पूरा मामला।

प्रिया जैस

Devendra Fadnavis Davos Trip: महाराष्ट्र की साइबर पुलिस ने सोशल मीडिया मंच एक्स को नोटिस भेज दिया है। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' को नोटिस जारी करके उस अकाउंट को निष्क्रिय करने को कहा है, जिससे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की दावोस यात्रा के बारे में एक व्यंग्यात्मक पोस्ट साझा की गई थी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

लगभग 39 हजार फॉलोवर वाले 'गजब भाउ' नामक 'एक्स' हैंडल पर 20 जनवरी को स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक में शामिल होने गए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को निशाना बनाकर एक पोस्ट साझा की गई थी। राज्य में साइबर अपराधों से निपटने वाली नोडल एजेंसी महाराष्ट्र साइबर ने इस पोस्ट को लेकर मिली शिकायत के बाद संज्ञान लिया।

'गजब भाउ' ने अकाउंट पर किया पोस्ट

शिकायत में पोस्ट को आपत्तिजनक और भड़काऊ बताया गया था। इसके बाद साइबर इकाई ने 22 जनवरी को 'एक्स' को नोटिस जारी किया और भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के निर्देशों का पालन नहीं करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। 'गजब भाउ' अकाउंट के यूजर ने खुद यह नोटिस सोमवार को अपने अकाउंट पर पोस्ट किया।

महाराष्ट्र साइबर पुलिस के अनुसार, यह नोटिस सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 79(3)(बी) तथा सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यस्थ दिशानिर्देश) नियम, 2011 के तहत भेजा गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अकाउंट धारक ने एक संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट साझा की।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है