Maharashtra CM Relief Fund Online 2026 (फोटो क्रेडिट-X) 
मुंबई

मरीजों के लिए बड़ी राहत: मुख्यमंत्री सहायता निधि हुई पूरी तरह 'डिजिटल'; अब 30% राशि मिलेगी एडवांस

Maharashtra CM Relief Fund: मुख्यमंत्री सहायता निधि अब पूरी तरह ऑनलाइन। 30% राशि एडवांस मिलेगी और 8 घंटे में आवेदन पर फैसला होगा।

अनिल सिंह

Maharashtra CM Relief Fund Online 2026: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के आम मरीजों के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री सहायता निधि (CM Relief Fund) की आवेदन प्रक्रिया में आमूलचूल बदलाव किया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अगले सप्ताह एक नए ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ करने जा रहे हैं, जिसके बाद सहायता राशि की पूरी प्रक्रिया डिजिटल और पेपरलेस हो जाएगी।

इस नई प्रणाली का सबसे बड़ा लाभ यह है कि अब मरीजों के परिजनों को आवेदन के लिए मुंबई स्थित मंत्रालय की भागदौड़ नहीं करनी होगी। 7 अप्रैल 2026 से पुरानी भौतिक (Physical) आवेदन प्रणाली को पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

30% अग्रिम राशि और त्वरित निर्णय

नई नियमावली के तहत, मुख्यमंत्री सहायता निधि से मिलने वाली कुल स्वीकृत राशि का 30 प्रतिशत हिस्सा तुरंत (Advance) अस्पताल को उपलब्ध करा दिया जाएगा। शेष राशि मरीज को अस्पताल से छुट्टी (Discharge) मिलने के बाद दी जाएगी।

3 से 8 कार्यालय घंटों के भीतर निर्णय

इसके अलावा, आवेदन प्रक्रिया को इतना तेज बनाया गया है कि दस्तावेज जमा करने के महज 3 से 8 कार्यालय घंटों के भीतर निर्णय ले लिया जाएगा और इसकी सूचना अस्पताल व परिजनों को मिल जाएगी।

अस्पतालों की बढ़ी जिम्मेदारी

अब आवेदन का जिम्मा सीधे अस्पतालों पर होगा। प्रत्येक अस्पताल को पोर्टल पर अपना आधिकारिक ईमेल आईडी पंजीकृत कर यूजर आईडी और पासवर्ड बनाना होगा। अस्पताल प्रशासन ही मरीज के सभी आवश्यक दस्तावेज और ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी कर पोर्टल पर अपलोड करेगा।

जरूरतमंद मरीजों को समय पर इलाज मिल सके

महाराष्ट्र सरकार के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने निर्देश दिए हैं कि इस प्रक्रिया में किसी भी तरह की देरी न हो, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर इलाज मिल सके।

कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए विशेष पहल

राज्य सरकार ने न केवल प्रक्रिया को सरल बनाया है, बल्कि सहायता का दायरा भी बढ़ाया है। वर्ष 2025 में इस कोष से 40,776 मरीजों को कुल 333.6 करोड़ रुपये की मदद दी गई। अब सीएसआर (CSR) के माध्यम से फंड जुटाया जा रहा है।

त्रिपक्षीय समझौता किया गया

विशेष रूप से कैंसर पीड़ित बच्चों के इलाज के लिए टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल और भारत पेट्रोलियम (BPCL) के साथ एक त्रिपक्षीय समझौता किया गया है, जिससे इलाज का खर्च और कम होगा।

तुकाराम मुंढे बनें मुख्यमंत्री... अमित शाह को दिया लेटर, राजनीति में कदम रखेंगे महाराष्ट्र के सिंघम?

आरक्षण पर NDA में संग्राम! चिराग पासवान की मांग पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- वो गरीबों को देखना नहीं चाहते

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान