चुनाव आयोग (फोटो- IANS) 
मुंबई

मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी! महाराष्ट्र CEO ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

Maharashtra News: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूची की संक्षिप्त विशेष समीक्षा (SSR) की मांग पर चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। विपक्षी दलों ने मतदाता त्रुटियों पर आपत्ति जताई।

अर्पित शुक्ला

Mumbai News:  महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस चोकलिंगम ने भारत निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर ‘‘आवश्यक उचित निर्देश'' मांगे हैं। विपक्षी दलों के एक प्रतिनिधिमंडल ने 14 अक्टूबर को एक संयुक्त ज्ञापन प्रस्तुत कर आगामी स्थानीय निकाय चुनावों से पहले मतदाता सूची के संक्षिप्त विशेष सारांश समीक्षा (एसएसआर) की मांग की थी।

उप निर्वाचन आयुक्त संजय कुमार को 14 अक्टूबर को लिखे पत्र में चोकलिंगम ने कहा कि मतदाता सूची में सुधार और अनावश्यक डेटा को हटाने के संबंध में विपक्ष द्वारा उठाई गई चिंताओं को औपचारिक रूप से निर्वाचन आयोग के समक्ष रखा गया है। उन्होंने लिखा, ‘‘कृपया आवश्यक उचित निर्देश जारी किए जाएं।''

पत्र में कहा गया कि महाराष्ट्र में 29 नगर निगमों, 247 नगर परिषदों, 147 नगर पंचायतों में से 42, 34 जिला परिषदों में से 32 और 351 पंचायत समितियों में से 336 के लिए चुनाव होने हैं। इसमें कहा गया कि राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रक्रियागत तैयारियां शुरू कर दी हैं। इन स्थानीय निकाय चुनावों को संचालित करने के लिए वार्ड-वार विभाजन के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग द्वारा एक जुलाई 2025 तक अद्यतन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची उपलब्ध कराई गई है।

विपक्षी नेताओं ने मौजूदा मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने पर त्रुटियों का आरोप लगाया, जिनमें ‘डुप्लिकेट' मतदाता प्रविष्टियां, गलत पते और आयु विवरण में विसंगतियां शामिल हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा