सीएम देवेंद्र फडणवीस (सोर्स - सोशल मीडिया) 
मुंबई

महाराष्ट्र कैबिनेट के 8 बड़े फैसले: अवैध खनन पर 10 गुना जुर्माना, 5 जिलों में नए न्यायालय को मंजूरी

Maharashtra Government: महाराष्ट्र कैबिनेट ने अवैध खनन पर 10 गुना जुर्माने, एमआरवीसी की पूंजी 500 करोड़ करने और 5 जिलों में नए विशेष न्यायालय स्थापित करने समेत 8 फैसले लिए।

रूपम सिंह

Maharashtra Cabinet Decisions Devendra Fadnavis: सीएम देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में महाराष्ट्र के विकास और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 8 बड़े निर्णय लिए गए हैं। कैबिनेट ने बैठक में बुनियादी ढांचे को।

गति देने और आम जनता को त्वरित न्याय के लिए न्यायिक ढांचे को सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया। अवैध गौण खनिज उत्खनन और उसके परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए रॉयल्टी का 10 गुना भारी जुर्माना वसूलने का बड़ा फैसला लिया गया है।

कैबिनेट ने महाराष्ट्र भूमि राजस्व संहिता, 1966 में संशोधन को मंजूरी दी है। अब गौण खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन के मामलों में रॉयल्टी की 10 गुना राशि तक जुर्माना लगाया जाएगा। इस संशोधन को अध्यादेश के माध्यम से लागू किया जाएगा, जिससे अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने में मदद मिलेगी।

रेलवे विकास, स्थानीय स्वराज संस्थाओं, न्यायालयों के विस्तार और कृषि क्षेत्र में एआई को बढ़ावा देने जैसे निर्णय लेकर सरकार ने विकास और न्यायिक ढांचे को सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया।

रेल महामंडल की पूंजी बढ़ाई

मुंबई रेलवे विकास महामंडल की अधिकृत शेयर पूंजी 25 करोड़ से बढ़ाकर 500 करोड़ की गई। आरक्षित सीटों से चुने गए ग्रापं, जिप और पस के प्रतिनिधियों के लिए चुनाव परिणाम घोषित होने के 12 माह के भीतर जाति वैधता प्रमाणपत्र जमा करना अनिवार्य किया गया है।

5 जिलों में नए न्यायालय

पुणे में एनडीपीएस मामलों के लिए विशेष न्यायालय, सोलापुर के कुडूवाडी में दीवानी न्यायालय और अहिल्यानगर के कर्जत में जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायालय स्थापित करने को मंजूरी दी गई। अहिल्यानगर, परभणी, सोलापुर, नांदेड और यवतमाल में एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम से जुड़े मामलों के लिए अन्य विशेष न्यायालय भी स्थापित होंगे।

कृषि में AI को बढ़ावा

महा एग्री एआई नीति के तहत कृत्रिम बुद्धिमत्ता और एग्रीटेक नवाचार केंद्र में प्रबंध निदेशक के पद को मंजूरी दी गई। सरकार का मानना है कि इससे 500 करोड़ की इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और कृषि क्षेत्र में तकनीकी नवाचार को नई गति मिलेगी।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान