एआई बिजली प्रबंधन (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

महाराष्ट्र में बिजली प्रबंधन में AI का इस्तेमाल, फडणवीस सरकार की नई ऊर्जा रणनीति

महाराष्ट्र सरकार ने Power Management में AI तकनीक लागू करने का फैसला किया है। साथ ही ऊर्जा सुरक्षा के बीच 56 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय कर पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया गया है।

अपूर्वा नायक

Maharashtra AI Power Management: महाराष्ट्र में बिजली की बढ़ती मांग और भविष्य की ऊर्जा चुनौतियों से निपटने के लिए राज्य सरकार ने अब आधुनिक तकनीक का सहारा लेने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट किया है कि राज्य में बिजली उत्पादन और उसकी निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए Artificial Intelligence (AI) का उपयोग किया जाएगा।

सह्याद्री राज्य अतिथि गृह में आयोजित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग को निर्देश दिए कि प्रबंधन, रखरखाव और मरम्मत जैसे जटिल कार्यों में AI तकनीक को शामिल किया जाए, ताकि मानवीय त्रुटियों को कम किया जा सके और तंत्र को अधिक कुशल बनाया जा सके।

गर्मियों के दौरान बिजली की रिकॉर्ड मांग को देखते हुए सरकार ने टाटा पावर, अदाणी पावर और बेस्ट जैसी एजेंसियों के साथ मिलकर एक व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि बिजली उत्पादन के लिए कोयले और पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है।

मानसून पूर्व रखरखाव का कार्य भी युद्धस्तर पर जारी है। आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए सरकार ने 'कोयना हाइड्रोइलेट्रिक प्रोजेक्ट' से 1800 मेगावाट तक बिजली प्राप्त करने और जरूरत पड़ने पर बाहरी स्रोतों से अतिरिक्त बिजली खरीदने की तैयारी कर ली है।

56 लाख वृक्ष लगाने का संकल्प

साथ ही, मुंबई आइलैडिंग योजना और राज्य लोड डिस्पैच केंद्र (एसएलडीसी) के बैकअप सिस्टम को भी मजबूत किया गया है ताकि ग्रिड फेल होने जैसी स्थिति में भी बड़े स्तर पर बिजली कटौती से बचा जा सके, ऊर्जा सुरक्षा के साथ-साथ राज्य सरकार ने पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने की दिशा में भी एक बड़ा कदम उठाया है।

महाराष्ट्र सरकार की रणनीतिक सलाहकार संस्था 'मित्रा' (एमआईटीआरए) और 'अर्थ डे नेटवर्क इंडिया' के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ है। इस करार के तहत पृथ्वी दिवस 2026 के अवसर पर राज्य भर में 56 लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है। यह अभियान महाराष्ट्र शासन के 'ग्रीनिंग महाराष्ट्र' मिशन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसके तहत कुल 300 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है।

सस्टेनेबल भविष्य की ओर बढ़ते कदम

  • सरकार केवल वृक्षारोपण तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि लगाए गए पेड़ों के जीवित रहने की दर और उनकी दीर्घकालिक निगरानी पर भी विशेष ध्यान देगी।
  • इसके साथ ही 'मिशन लाइफ' के माध्यम से आम नागरिकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने और मुंबई को वैश्विक स्तर पर 'सस्टेनेबल इव्हेंट्स कैपिटल' बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
  • इन दूरगामी योजनाओं के माध्यम से महाराष्ट्र सरकार राज्य को न केवल ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश कर रही है।
  • बल्कि जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने के लिए एक 'क्लाइमेट एक्शन लीडर' के रूप में भी स्थापित कर रही है।

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन