Maharashtra IAS Transfers Rashmi Shukla Lokayukta: महाराष्ट्र सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 6 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सिडको के उपाध्यक्ष व प्रबंध निदेशक विजय सिंघल धारावी पुनर्वास परियोजना का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उनकी जगह एमएमआरडीए के अतिरिक्त महानगर आयुक्त अश्विन मुदगल को लाया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की गुड लिस्ट में रहीं पूर्व पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें लोकायुक्त सदस्य नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 से बढ़कर 46 हुए सरकारी विभाग, निर्णय प्रक्रिया होगी तेज
| नाम | पुराना पद | नया पद |
|---|---|---|
| विजय सिंघल | उपाध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, सिडको | मुख्य कार्यकारी अधिकारी, धारावी पुनर्वास परियोजना |
| अश्विन मुदगल | अतिरिक्त महानगर आयुक्त, एमएमआरडीए | उपाध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, सिडको |
| पी. वेलारासु | मुख्य कार्यकारी अधिकारी, महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल (MIDC), मुंबई / सचिव, राजस्व व वन विभाग, मंत्रालय | — |
| दीपेंद्र सिंह कुशवाहा | विकास आयुक्त (उद्योग), उद्योग निदेशालय, मुंबई | मुख्य कार्यकारी अधिकारी, महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल (MIDC), मुंबई |
| अश्विन जोशी | अतिरिक्त आयुक्त, बीएमसी | अतिरिक्त महानगर आयुक्त, एमएमआरडीए |
| प्राजक्ता वर्मा | प्रधान सचिव | अतिरिक्त आयुक्त, बीएमसी |