महालक्ष्मी एक्सप्रेस, चूहे (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मुंबई

चूहे ने बजाया महालक्ष्मी एक्सप्रेस का फायर अलार्म, मृत चूहे से शॉर्ट सर्किट, 1 घंटे बाधित रही ट्रेन

Mahalaxmi Express Train: महालक्ष्मी एक्सप्रेस के बी-1 कोच में चूहे के कारण शॉर्ट सर्किट होने से फायर अलार्म बज उठा। मरम्मत के बाद ट्रेन को 1 घंटे देरी से रवाना किया गया।

रूपम सिंह

Mahalaxmi Express Train Short Circuit Fire Alarm Rat: चूहे के कारण महालक्ष्मी एक्सप्रेस में फायर अलार्म बजने से मंगलवार तड़के यात्रियों में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। एसी बी-1 कोच के विद्युत पैनल में शॉर्ट सर्किट होने से धुआं उठते ही फायर व स्मोक डिटेक्शन सिस्टम सक्रिय हो गया। सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल जांच की, जिसमें पैनल में मृत चूहा मिला। साथ ही यह भी पता चला कि इसी के चलते कोच में शॉर्ट सर्किट हुई।

राहत की बात यह रही कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे और आवश्यक मरम्मत व सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद करीब एक घंटे बाद ट्रेन को आगे के सफर के लिए रवाना कर दिया गया।जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 17412 महालक्ष्मी एक्सप्रेस सुबह करीब 5.40 बजे ठाकुरवाड़ी और मंकी हिल के बीच पहुंची थी, तभी बी-1 कोच के विद्युत पैनल से धुआं निकलने लगा।

इसके बाद कोच में लगी स्वचालित फायर व स्मोक डिटेक्शन सिस्टम सक्रिय हो गई और अलार्म बजने लगा। जांच के दौरान रेलवे कर्मचारियों को विद्युत पैनल में एक मृत चूहा मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उसी के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ और धुआं उत्पन्न हुआ।

मरम्मत के बाद रवाना हुई ट्रेन

घटना के बाद संबंधित विद्युत पैनल की जांच कर आवश्यक मरम्मत की गई। सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद सुबह 6 बजे महालक्ष्मी एक्सप्रेस को आगे के सफर के लिए रवाना कर दिया गया।

इस घटना के कारण ट्रेन करीब एक घंटे विलंबित हुई। कर्जत स्टेशन पर यह निर्धारित समय से 1 घंटा 17 मिनट और कल्याण स्टेशन पर 1 घंटा 12 मिनट की देरी से पहुंची, जिससे आगे के स्टेशनों पर यात्रियों को भी इंतजार करना पड़ा।।

धुआं मिलते ही अलार्म देता है सिस्टम

लंबी दूरी की ट्रेनों में आग या धुआं लगने की स्थिति में तुरंत सूचना देने के लिए फायर व स्मोक डिटेक्शन सिस्टम लगाया गया है।

कोच में धुआं मिलते ही यह प्रणाली स्वतः अलार्म बजाती है, जिससे रेलवे कर्मचारी तुरंत कार्रवाई कर संभावित बड़े हादसे को टाल सकते हैं।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान