लक्ष्मण हाके और सुप्रिया सुले (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

लक्ष्मण हाके का Sharad Pawar परिवार पर जोरदार हमला, बोले- सुप्रिया सुले बनेंगी केंद्रीय मंत्री

Mumbai:OBC नेता लक्ष्मण हाके ने दावा किया है कि महानगरपालिका चुनाव के बाद सुप्रिया सुले केंद्र में मंत्री बनेंगी और रोहित पवार राज्य सरकार में शामिल होंगे। उन्होंने पवार परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

अपूर्वा नायक

Laxman Hake Allegation On Sharad Pawar: राज्य में महानगरपालिका चुनाव के बाद राजनीतिक समीकरणों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

OBC नेता लक्ष्मण हाके ने दावा किया है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले को केंद्र सरकार में मंत्री बनाया जाएगा, जबकि पार्टी विधायक रोहित पवार को राज्य मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

पुणे में मीडिया से बातचीत के दौरान हाके ने कहा कि पुणे की राजनीति में अजित पवार का दबदबा आगे भी बना रहेगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि पवार परिवार के सभी सदस्य आपस में मिले हुए हैं और आने वाले समय में राज्य यह साफ तौर पर देखेगा कि दोनों पवार कभी अलग नहीं थे।

अदाणी के साथ मिले होने का लगाया आरोप

लक्ष्मण हाके ने अजित पवार को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि सत्ता में आने के बाद वह फिर से सुबह निकलेंगे, खाली प्लॉट तलाशेंगे और बेहद कम कीमत पर उन्हें अपने कब्जे में कर लेंगे। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि पूरा पवार परिवार बड़े उद्योगपतियों, जिनमें अदाणी जैसे कारोबारी शामिल हैं, से जुड़ा हुआ है।

शरद पवार को लेकर हाके ने कहा कि उनके कहने और करने में फर्क है। उन्होंने आरोप लगाया कि शरद पवार राज्य में बीजेपी को ज्यादा महत्व नहीं देते, लेकिन सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संपर्क में रहते हैं।

हाके के इन बयानों के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और आने वाले चुनावी नतीजों के बाद सत्ता की तस्वीर पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा