लाडकी बहिन योजना (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

Ladki Bahin Yojana: 30 लाख महिलाओं की KYC अधूरी, अगली किस्त पर संकट

Maharashtra News: लाड़की बहन योजना के तहत KYC अनिवार्य होने के बावजूद राज्य की करीब 30 लाख महिलाएं प्रक्रिया पूरी नहीं कर सकीं। समय-सीमा खत्म होने के बाद अब इन महिलाओं की अगली किस्त अटकने की आशंका है।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना के तहत महिलाओं के लिए केवाईसी करना अनिवार्य किया गया था। इसके लिए 31 दिसंबर 2025 तक की समय-सीमा तय की गई थी।

राज्य में करोड़ों महिलाएं इस योजना का लाभ ले रही हैं, लेकिन अब तक करीब 30 लाख महिलाओं ने केवाईसी पूरी नहीं की है। इसी वजह से इन लाडली बहनों का लाभ बंद होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे महिलाओं में चिंता का माहौल बन गया है। लाडली बहन योजना के लिए कई शर्ते तय की गई हैं। इनमें महिलाओं के पति और पिता की केवाईसी करना भी अनिवार्य है।

यदि केवाईसी के दौरान यह पाया जाता है कि महिला के पति या पिता की वार्षिक आय 2।5 लाख रुपये से अधिक है, तो ऐसी महिलाओं का भी योजना का लाभबंद किया जाएगा। इसके अलावा, जिन महिलाओं ने अब तक केवाईसी पूरी नहीं की है, उनका लाभ भी रोका जाएगा।

अकेले सोलापुर जिले की सवा लाख महिलाएं

राज्य की करीब 30 लाख लाडली बहनों ने अभी तक केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है। इनमें से लगभग सवा लाख महिलाएं अकेले सोलापुर। जिले की हैं। केवाईसी की समय-सीमा अब समाप्त हो चुकी है। कई महिलाओं को उम्मीद थी कि सरकार इस अवधि को बढ़ाएगी, लेकिन फिलहाल ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इन 30 लाख महिलाओं को अगली किस्त नहीं मिल पाएगी।

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं