लाडकी बहिन योजना (डिजाइन फोटो) 
मुंबई

लाडकी बहिन योजना: 30 अप्रैल तक कर लें ये काम, वरना रुक जाएंगे 1500 रुपए; 26 लाख महिलाएं हो सकती हैं बाहर

Ladki Bahin Yojana e-KYC Last Date: महाराष्ट्र की मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना की ई-केवाईसी के लिए 30 अप्रैल अंतिम तिथि है। प्रक्रिया पूरी न करने पर 26 लाख महिलाएं अपात्र हो सकती हैं।

केतकी मोडक

Ladki Bahin Yojana e-KYC Process: महाराष्ट्र की मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी पूरी करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है, जिसके बाद प्रक्रिया न करने वाली महिलाएं अयोग्य हो सकती हैं। सरकार ने गलत तरीके से लाभ लेने वाले 12,900 सरकारी कर्मचारियों और अन्य अयोग्य लोगों से 165 करोड़ रुपये की वसूली के आदेश दिए हैं।

30 अप्रैल के बाद बंद हो जाएगी ई-केवाईसी विंडो

महाराष्ट्र के महिला एवं बाल विकास विभाग ने स्पष्ट किया है कि 30 अप्रैल की समयसीमा अब और नहीं बढ़ाई जाएगी। वर्तमान आंकड़ों के अनुसार, राज्य की 26 लाख 34 हजार लाभार्थी महिलाओं ने अभी तक अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है। अधिकांश मामलों में दस्तावेजों की कमी या आधार लिंक न होना मुख्य कारण पाया गया है। 30 अप्रैल को बैंक और आधिकारिक पोर्टल बंद होने तक यदि यह प्रक्रिया पूर्ण नहीं होती, तो लाभार्थियों को 1,500 की मासिक सहायता मिना स्थायी रूप से बंद हो सकती है।

सरकारी कर्मचारियों और फर्जी लाभार्थियों पर कड़ी कार्रवाई

लाडकी बहिन योजना की हालिया जांच और ऑडिट में यह खुलासा हुआ है कि लगभग 12,900 सरकारी कर्मचारियों (मुख्यतः ग्रुप C और D) ने अपनी आय छिपाकर इस योजना का लाभ लिया है। सरकार ने इन कर्मचारियों के वेतन से सीधे कटौती कर राशि वसूलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा, जिन पुरुषों ने फर्जीवाड़ा कर आवेदन किया था, उन पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, कुल 165 करोड़ रुपये की सरकारी राशि वापस सरकारी खजाने में लाने का लक्ष्य रखा गया है।

Ladki Bahin Yojana: कैंसे और कहां करे e-kyc

1. ऑनलाइन प्रक्रिया: ऑफिशियल वेबसाइट https://ladakibahin.maharashtra.gov.in पर जाकर 'e-KYC' विकल्प चुनें। इसके बाद अपना आधार दर्ज करे और कैप्चा भरें और OTP के जरिए मोबाइल नंबर सत्यापित करें।

2. ऑफलाइन प्रक्रिया: यदि आप ऑनलाइन नहीं कर पा रही हैं, तो अपने नजदीकी सेतु सुविधा केंद्र या अंगनवाड़ी केंद्र पर जाकर फॉर्म जमा कर सकती हैं।

किन बातों का रखें ध्यान?

  • ई-केवाईसी के लिए आधार कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर पास रखें।
  • सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता भी आधार से जुड़ा हो।
  • यह प्रक्रिया पूरी तरह से नि:शुल्क (free) है।

2029 से पहले सभी 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC! मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान

नशीले पदार्थों पर कसा जाएगा शिकंजा! अमित शाह और CM देवेंद्र फडणवीस की होगी एक दिवसीय अहम बैठक

बंगाल उपचुनाव: TMC ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम पर किसे बनाया प्रत्याशी?

BRICS Summit 2026: भारत मंडपम में पीएम मोदी ने पुतिन और शी जिनपिंग संग खिंचवाई BRICS फैमिली फोटो

PM के बर्थडे पर देश भर में सेवा संकल्प अभियान, मुंबई में अमित शाह का ऐलान, कहा-एक भी घुसपैठी नहीं छोड़ेंगे