कुर्ला भूस्खलन  सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

कुर्ला भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हुई, 33 घंटे बाद रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म, मलबे से निकला आखिरी शव

Kurla Landslide Mumbai: मुंबई के कुर्ला में हुए भूस्खलन में 33 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मृतक संख्या बढ़कर 8 हुई। सद्दाम खान का शव मिलने के बाद NDRF BMC ने अभियान समाप्त किया।

रूपम सिंह

Kurla Landslide Rescue Operation: मुंबई के कुर्ला स्थित अशोक नगर में हुए भयावह भूस्खलन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। करीब 33 घंटे तक चले राहत एवं बचाव अभियान के बाद गुरुवार दोपहर ऑपरेशन समाप्त कर दिया गया। मलबे से आठवां शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान सद्दाम वजीर अली खान के रूप में हुई है।

मलबे से मिला आठवां शव

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) ने बीएमसी के साथ समन्वय कर गुरुवार दोपहर करीब 1.25 बजे बचाव अभियान समाप्त किया। अभियान के अंतिम चरण में 28 वर्षीय सद्दाम वजीर अली खान का शव मलबे से बरामद किया गया। उन्हें तत्काल राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

भारी बारिश के दौरान हुआ हादसा

यह हादसा बुधवार तड़के करीब 3.48 बजे हुआ था। जानकारी के अनुसार, भारी बारिश के दौरान पहाड़ी के ऊपर मौजूद एक पीपल का पेड़ उखड़ गया। इसके बाद मिट्टी, पत्थर और मलबा नीचे बनी झोपड़ियों पर आ गिरा। अचानक हुए भूस्खलन से कई लोग मलबे में फंस गए।

संकरी गलियों के कारण बचाव में आई दिक्कत

घटनास्थल तक पहुंचने के लिए संकरी गलियों और दुर्गम रास्तों के कारण राहत एवं बचाव दलों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। भारी मशीनरी को मौके तक पहुंचाना आसान नहीं था। ऐसे में कई जगहों पर मलबा हाथों से हटाकर लोगों की तलाश की गई।

सात लोग घायल, अस्पताल में इलाज जारी

हादसे में सात लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का विभिन्न सरकारी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। स्थानीय नागरिकों ने भी शुरुआती बचाव अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने में बचाव दलों की मदद की।

प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर भेजा

हादसे के बाद आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। प्रभावित नागरिकों को कुर्ला काजूपाड़ा स्थित मनपा स्कूल में शिफ्ट किया गया है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है।

इलाके में मातम और सुरक्षा की चिंता

हादसे के बाद अशोक नगर और आसपास के इलाके में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों में भूस्खलन की घटना के बाद सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा संबंधी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 10 से ज्यादा लोग मलबे में दबे

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज

CEC ज्ञानेश कुमार के घर पर हंगामा, पिता बोले- गद्दार लिखने वालों के खिलाफ कराऊंगा FIR

CEC विवाद में नया मोड़! ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रसियों ने लिखा गद्दार, गरमाई सियासत

दिल्ली में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, डबल पार्किंग चार्ज से 50% वर्क फ्रॉम होम तक; जानें नए नियम