15 फीट ऊंची मूर्ति क्षतिग्रस्त सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

याद हुई ताजा! कुर्ला में स्पीड ब्रेकर पर बेकाबू ट्रॉली, प्रेम नगरचा महाराजा की 15 फीट मूर्ति क्षतिग्रस्त

Kurla Ganesh Idol Damage: मुंबई के कुर्ला में 'प्रेम नगरचा महाराजा' की 15 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा स्पीड ब्रेकर पर संतुलन बिगड़ने से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दो कार्यकर्ता मामूली घायल हुए।

रूपम सिंह

Kurla Prem Nagarcha Maharaja Idol Damaged: मुंबई में गणेश प्रतिमा के साथ एक और हादसा सामने आया है। कुर्ला पश्चिम के शीतल तालाब इलाके में ‘प्रेम नगरचा महाराजा’ की प्रतिमा ले जा रही ट्रॉली का स्पीड ब्रेकर पार करते समय संतुलन बिगड़ गया। हादसे में प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि दो मंडल कार्यकर्ताओं को मामूली चोटें आईं।

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब कुछ दिन पहले दक्षिण मुंबई के भुलेश्वर में गणेश प्रतिमा गिरने से हुए हादसे में दो लोगों की मौत और पांच लोग घायल हुए थे।

15 फीट ऊंची थी ‘प्रेम नगरचा महाराजा’ की प्रतिमा

धारावी के ओम शक्ति वेलफेयर फाउंडेशन के ‘प्रेम नगरचा महाराजा’ का आगमन 8 अगस्त को हुआ था। करीब 15 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा को मंडल के कार्यकर्ता शाम के समय कुर्ला बैलबाजार इलाके से लेकर निकले थे।

प्रतिमा को लेकर ट्रॉली जब एलबीएस मार्ग से छत्रपति शिवाजी महाराज तालाब के पास पहुंची, तभी सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर को पार करते समय ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद प्रतिमा हादसे का शिकार हो गई।

दो मंडल कार्यकर्ता घायल

हादसे में मंडल के कार्यकर्ता संतोष जैस्वार और रोहित जैस्वार मामूली रूप से घायल हुए। दोनों को उपचार के लिए नजदीकी पालिका के भाभा अस्पताल ले जाया गया।

इलाज के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हादसे में प्रतिमा को नुकसान पहुंचने के बाद उसका पास स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज तालाब में विसर्जन कर दिया गया।

भुलेश्वर के राजा हादसे की याद हुई ताजा

कुर्ला की घटना ने मुंबई में कुछ दिन पहले हुए भुलेश्वर के राजा के हादसे की याद ताजा कर दी। 22 अगस्त को दक्षिण मुंबई में गणेश प्रतिमा की मिरवणूक भायखला से भुलेश्वर की ओर जा रही थी।

अखिल भुलेश्वर सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के मंडप से करीब 50-60 मीटर पहले पहुंचने पर अचानक प्रतिमा का संतुलन बिगड़ गया था। प्रतिमा गिरने से हुए इस हादसे में संकेत नेवशे (33) और ब्रिजेश हेमंत जोशी (30) की मौत हुई थी, जबकि पांच लोग घायल हुए थे।

घायलों में 5 और 7 साल की दो बच्चियां भी शामिल थीं। भुलेश्वर हादसे के बाद अब कुर्ला में गणेश प्रतिमा से जुड़ी दूसरी दुर्घटना सामने आने से सुरक्षा और प्रतिमा परिवहन के इंतजामों को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

7 अक्टूबर को जनसेवा के 25 साल पूरे करेंगे PM नरेंद्र मोदी, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने गिनाईं उपलब्धियां

Telangana BRS Protest: KTR-हरीश राव समेत BRS नेताओं पर FIR दर्ज, महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का आरोप

PNB नकली नोट कांड: 17.29 करोड़ मामले में NIA की जांच तेज, मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क खंगाल रही एजेंसी

सत्य निकेतन हादसे में PG ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में सामने आया बिल्डिंग का पूरा कनेक्शन

झगड़ा लगा गए धीरेंद्र शास्त्री, बंगाल में नॉन वेज पर सियासी संग्राम, दिलीप घोष ने कांग्रेस की FIR पर उठाए सवाल