एकनाथ शिंदे व कुणाल कामरा (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

'मैं किसी से डरता नहीं, मुंबई में करूंगा शो', विशेषाधिकार हनन मामले में पेशी के बाद कुणाल कामरा की खुली चुनौती

Kunal Kamra Controversy: स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा महाराष्ट्र विधान परिषद की समिति के सामने पेश हुए। इसके बाद कामरा ने शिंदे सेना चुनौती देते हुए मुंबई में दोबारा शो करने का ऐलान किया है।

आकाश मसने

Kunal Kamra Challenge: स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को लेकर एक पैरोडी बनाई थी। इसे लेकर काफी विवाद हुआ था। इस मामले को लेकर महाराष्ट्र विधान परिषद में बीजेपी विधायक प्रवीण दरेकर ने उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव दायर किया था। इसके बाद विधान परिषद समिति की ओर से कामरा के खिलाफ नोटिस जारी किया गया।

इस संबंध में पेश होने के लिए कुणाल कामरा मंगलवार को विधानसभा पहुंचे, जहां समिति के समक्ष सुनवाई होनी थी। लेकिन इस मामले में शिकायतकर्ता दरेकर गैरहाजिर रहे। इस वजह से सुनवाई नहीं हो सकी, अब अगली सुनवाई 10 मार्च को होगी।

पेशी के बाद क्या बोले कुणाल कामरा?

कामरा ने 23 मार्च 2025 को अपने शो में एकनाथ शिंदे द्वारा शिवसेना छोड़ने पर उनका मजाक उड़ाते हुए एक पैरोडी बनाई थी। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं ने खार स्थित हैबिटेट स्टूडियो में तोड़‌फोड़ की थी। शिंदे सेना के नेताओं के डर से कामरा पिछले कई महीनों में चेन्नई में रह रहे थे। मुंबई लौटने के बाद कामरा ने अब शिंदे सेना को चैलेंज करते हुए कहा कि मैं किसी से डरता नहीं हूं। उन्होंने मुंबई में एक बार फिर अपना शो करने की बात कही है। ऐसे में यह देखना होगा कि शिंदे सेना पर इसे किस तरह से रियेक्ट करती है।

सुषमा अंधारे ने क्या कहा?

कामरा के इस पैरोडी का शिवसेना (यूबीटी) की उपनेता सुषमा अंधारे ने समर्थन किया था। इस वजह से उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में नोटिस मिलने के बाद जब हम अपना पक्ष रखने के लिए आए तो शिकायतकर्ता ही गायब थे। लेकिन हमारा पक्ष क्यों नहीं सुना गया।

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा

हिटलर ने भी अंतिम समय में यही किया था... दिल्ली के हालात पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी को बताया मोगैंबो