कुणाल कामरा व सुषमा अंधारे (फाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

एकनाथ शिंदे पर पैरोडी बनाना कुणाल कामरा को पड़ेगा भारी? विशेषाधिकार हनन मामले में 16 जून को आएगा बड़ा फैसला

Kunal Kamra Parody Case: एकनाथ शिंदे पर गाने के जरिए तंज कसने वाले कॉमेडियन कुणाल कामरा और उनका साथ देने वालीं सुषमा अंधारे पर विशेषाधिकार हनन मामले में 16 जून को अंतिम फैसला आ सकता है।

आकाश मसने

Kunal Kamra And Sushma Andhare Privilege Motion Hearing: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ एक स्टैंडअप कॉमेडी एक्ट के दौरान कथित तौर पर अपमानजनक पैरोडी बनाने वाले कॉमेडियन कुणाल कामरा और उद्धव ठाकरे गुट की नेता सुषमा अंधारे की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दोनों के खिलाफ दर्ज कराए गए विशेषाधिकार हनन के मामले की सुनवाई अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुकी है।

क्या है पूरा विवाद?

यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब कॉमेडियन कुणाल कामरा ने 23 मार्च 2025 को अपने एक शो के दौरान बॉलीवुड सॉन्ग 'भोली सी सूरत' की धुन पर एक पैरोडी गाई थी। इस पैरोडी में कामरा ने बिना नाम लिए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर सीधा और तीखा निशाना साधा था। कामरा ने गाने की पंक्तियों को बदलते हुए कहा था 'मेरी नजर से तुम देखो तो गद्दार नजर आए।' यह तंज सीधे तौर पर साल 2022 में एकनाथ शिंदे द्वारा तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ की गई बगावत की ओर इशारा कर रहा था। शिंदे की बगावत के बाद महाविकास अघाड़ी (MVA) की सरकार गिर गई थी। इस पैरोडी का वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गया। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं ने खार स्थित हैबिटेट स्टूडियो में तोड़‌फोड़ की थी।

सुषमा अंधारे ने कियसा था कामरा का समर्थन

इस पैरोडी का उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) की उपनेता सुषमा अंधारे ने समर्थन किया था। इसके बाद इन दोनों के खिलाफ महाराष्ट्र विधान परिषद सदस्य प्रवीण दरेकर ने विशेषाधिकार हनन का मामला दर्ज कराया था। इस मामले की सुनवाई अब अपने अंतिम दौर में हैं।

16 जून होगी अलगी सुनवाई

विशेषाधिकार समिति के अध्यक्ष प्रसाद लाड ने इस मामले की सुनवाई करते हुए कामरा व अंधारे का पक्ष सुना है। अब अगली सुनवाई 16 जून को होगी। इस दिन कोई अहम फैसला आने की उम्मीद की जा रही है।

बता दें कि मुंबई में पिछली सुनवाई के बाद कॉमेडियन कुणाल कामरा ने शिंदे सेना को चैलेंज करते हुए कहा था कि मैं किसी से डरता नहीं हूं। उन्होंने मुंबई में एक बार फिर अपना शो करने की बात भी कही थी।

PM मोदी से मिले सुप्रिया सुले और NCP-SP के 8 सांसद, 15 मिनट की मुलाकात में उठे महाराष्ट्र के 8 अहम मुद्दे

संसद में विपक्ष हंगामे के बीच NDA का मंगल मिलन, PM मोदी और सांसदों ने लहराया तिरंगा, एकता का दिया संदेश

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: भाजपा ने छात्रों के समर्थन में आज झारखंड बंद का आह्वान किया

पुडुचेरी क्रिकेट विवाद में नया मोड़, अंडर-19 कोच एस वेंकटरमण के खिलाफ FIR दर्ज

राहुल गांधी भागो मत...NDA सांसदों ने विपक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा, संसद भवन में किया विरोध प्रदर्शन- VIDEO