

Kunal Kamra Challenge: स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को लेकर एक पैरोडी बनाई थी। इसे लेकर काफी विवाद हुआ था। इस मामले को लेकर महाराष्ट्र विधान परिषद में बीजेपी विधायक प्रवीण दरेकर ने उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव दायर किया था। इसके बाद विधान परिषद समिति की ओर से कामरा के खिलाफ नोटिस जारी किया गया।
इस संबंध में पेश होने के लिए कुणाल कामरा मंगलवार को विधानसभा पहुंचे, जहां समिति के समक्ष सुनवाई होनी थी। लेकिन इस मामले में शिकायतकर्ता दरेकर गैरहाजिर रहे। इस वजह से सुनवाई नहीं हो सकी, अब अगली सुनवाई 10 मार्च को होगी।
कामरा ने 23 मार्च 2025 को अपने शो में एकनाथ शिंदे द्वारा शिवसेना छोड़ने पर उनका मजाक उड़ाते हुए एक पैरोडी बनाई थी। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं ने खार स्थित हैबिटेट स्टूडियो में तोड़फोड़ की थी। शिंदे सेना के नेताओं के डर से कामरा पिछले कई महीनों में चेन्नई में रह रहे थे। मुंबई लौटने के बाद कामरा ने अब शिंदे सेना को चैलेंज करते हुए कहा कि मैं किसी से डरता नहीं हूं। उन्होंने मुंबई में एक बार फिर अपना शो करने की बात कही है। ऐसे में यह देखना होगा कि शिंदे सेना पर इसे किस तरह से रियेक्ट करती है।
कामरा के इस पैरोडी का शिवसेना (यूबीटी) की उपनेता सुषमा अंधारे ने समर्थन किया था। इस वजह से उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में नोटिस मिलने के बाद जब हम अपना पक्ष रखने के लिए आए तो शिकायतकर्ता ही गायब थे। लेकिन हमारा पक्ष क्यों नहीं सुना गया।