रितु तावड़े (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

KEM अस्पताल में ‘मां IVF एक्सीलेंस सेंटर’ का उद्घाटन, सस्ती दरों पर मिलेगा उपचार

KEM Hospital: मुंबई के KEM अस्पताल में ‘मां IVF एक्सीलेंस सेंटर’ का लोकार्पण किया गया। BMC की इस पहल से अब IVF उपचार निजी अस्पतालों की तुलना में लगभग 50% कम लागत पर उपलब्ध होगा।

अपूर्वा नायक

KEM Hospital IVF center launch: शहर की सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती प्रदान करने और महंगे इलाज को आम जन तक किफायती दरों में पहुंचाने के दिशा में काम करते हुए बीएमसी ने एक और कदम बढ़ाया है।

मंगलवार को केईएम अस्पताल में 'मां आईवीएफ एक्सीलेंस सेंटर' का लोकार्पण किया गया। इस दौरान राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रकाश आबिटकर व बीएमसी महापौर रितु तावड़े भी मौजूद थे।

इस अवसर को मुंबई की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए गर्व का क्षण बताया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री आबिटकर ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं आम नागरिकों तक किफायती दरों पर पहुंचाना शासन की प्राथमिकता है।

प्रतिवर्ष 500 से 600 रोगियों को लाभ मिलने की संभावना

डॉ अंजली मालपाणी और डॉ अनिरुद्ध मालपाणी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह आदर्श नई पीढ़ी को प्रेरित करेगा। महापौर रितु तावड़े ने कहा कि आईवीएफ उपचार को सामान्यतः महंगा माना जाता है, लेकिन अब केईएम अस्पताल के माध्यम से यह सुविधा आम लोगों के लिए सुलभ होगी।

इस केंद्र के माध्यम से हजारों परिवारों के संतान प्राप्ति के सपने साकार होंगे। 'मां आईवीएफ एक्सीलेंस सेंटर' सार्वजनिक निजी भागीदारी के तहत स्थापित किया गया है, जहां निजी क्षेत्र की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत कम लागत पर उपचार उपलब्ध होगा।

इस केंद्र से प्रतिवर्ष 500 से 600 रोगियों को लाभ मिलने की संभावना है। यहां अत्याधुनिक प्रयोगशाला, शल्य चिकित्सा कक्ष, गहन चिकित्सा इकाई, ओपीडी और सोनोग्राफी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला

मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा

रेलवे कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, सरकार ने बोनस का किया ऐलान; जानें कितने का होगा फायदा

Delhi Protest Live: अभिजीत दिपके पहुंचे दिल्ली, NSUI का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल

CJP नेताओं को जिन धाराओं में भेजा गया तिहाड़, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान?