धनंजय मुंडे (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मुंबई

गोद लिए है बच्चे...करुणा शर्मा पर भारी पड़ा मुकदमा, धनंजय मुंडे की दलीलों ने मोड़ा केस का रूख, कोर्ट का आदेश- सबूत दें

महाराष्ट्र के एनसीपी अजित पवार गुट के नेता धनंजय मुंडे और उनकी पहली पत्नी के बीच गुजारा भत्ता को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। इस मामले में धनंजय मुंडे के वकीलों की दलीलों ने केस का रूख ही बदल दिया है।

प्रिया जैस

मुंबई: मझगांव सत्र न्यायालय ने शनिवार को अजित गुट के नेता और पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई की, जिसमें करुणा शर्मा (मुंडे) को प्रति माह 2 लाख रुपये गुजारा भत्ता देने के बांद्रा सत्र न्यायालय के अंतरिम आदेश को चुनौती दी गई थी। धनंजय के वकीलों ने तर्क दिया कि धनंजय मुंडे ने करुणा शर्मा से आधिकारिक रूप से विवाह नहीं किया था।

इस पर जज ने पूछा कि आपके पास क्या सबूत हैं? जवाब में करुणा शर्मा के वकीलों ने कहा, हम इस मामले में सारे सबूत पेश करेंगे। हमें समय चाहिए। इसके बाद कोर्ट ने कहा कि आप अगली तारीख तक सबूत पेश करें और अगली सुनवाई 5 अप्रैल तय की गई है।

बच्चों के माता-पिता कौन?

धनंजय मुंडे के वकील ने दलील दी कि धनंजय मुंडे ने कभी भी करुणा शर्मा से आधिकारिक रूप से शादी नहीं की इस पर कोर्ट ने पूछा कि धनंजय मुंडे और करुणा शर्मा के दोनों बच्चों के माता और पिता कौन हैं? धनंजय के वकील ने उत्तर दिया कि धनंजय ने बच्चों को गोद लिया है लेकिन उनकी मां से शादी नहीं की है। अदालत ने पूछा कि आपके मुवक्किल कहते हैं कि बच्चे उनके हैं, फिर करुणा शर्मा उनकी मां कैसे नहीं हैं।

वकील ने बताया कि दोनों बच्चों को धनंजय मुंडे ने गोद ले लिया है और उन्हें नाम भी दिए हैं। इस तथ्य का अर्थ यह नहीं है कि उन्होंने करुणा शर्मा के साथ कुछ समय बिताया था, कि वह धनंजय मुंडे की पत्नी थीं। उनके बीच पति-पत्नी का रिश्ता नहीं था और न ही कोई आधिकारिक विवाह हुआ था।

धनंजय मुंडे के वकीलों ने दिया तर्क

- करुणा शर्मा की सालाना आय करीब 15 लाख रुपए है, वह आयकर भरती हैं। हालांकि वह आर्थिक रूप से सक्षम हैं, फिर भी उन्होंने गुजारा भत्ते के लिए आवेदन किया है।

- धनंजय मुंडे की एक बार शादी हो चुकी है, इसलिए उन्होंने दोबारा शादी नहीं की है। यह बात कहीं छिपी नहीं है कि धनंजय मुंडे और करुणा शर्मा का रिश्ता सहमति से था। केवल धनंजय मुंडे की ही करुणा शर्मा से शादी नहीं हुई है - धनंजय मुंडे के वकीलों का तर्क

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा