कर्जत-लोनावला घाट सेक्शन (सोर्सः सोशल मीडया)
मुंबई

Mumbai News: घाट सेक्शन में भूस्खलन की सूचना, 11 रेलकर्मियों को जीएम ने दिया सेफ्टी अवार्ड

11 Railway Employees Safety Award: कर्जत-लोनावला घाट सेक्शन में भूस्खलन का बड़ा रेल हादसा टालने वाले मुंबई मंडल के 11 रेलकर्मियों को मध्य रेल के महाप्रबंधक ने स्पेशल सेफ्टी अवार्ड से सम्मानित किया।

आंचल लोखंडे, सूर्यप्रकाश मिश्र

Karjat Lonavala Ghat Landslide: भारी बारिश के बीच कर्जत-लोनावला घाट सेक्शन में भूस्खलन की तत्काल सूचना देकर रेल यात्रियों की जान बचाने और पुनर्बहाली कार्य में अहम भूमिका निभाने वाले मुंबई मंडल के 11 कर्मचारियों को मध्य रेल के महाप्रबंधक राजीव श्रीवास्तव ने स्पेशल सेफ्टी अवार्ड से सम्मानित किया। मंगलवार को मुख्यालय में जीएम नेइन कर्मचारियों को पदक, प्रशंसा प्रमाणपत्र, प्रशस्ति-पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

समय पर सूचना से टला बड़ा हादसा

गत 5 जुलाई 2026 को 327 मिमी और 6 जुलाई को 600 से 670 मिमी तक हुई रिकॉर्ड बारिश के कारण लोनावला-कर्जत घाट सेक्शन में कई जगहों पर भूस्खलन हुआ था। 6 जुलाई को ड्यूटी पर तैनात इन कर्मचारियों ने सेक्शन के विभिन्न स्थानों पर अप, डाउन और मिड लाइन ट्रैक को हुए नुकसान की जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों और कंट्रोल कार्यालय को दी। समय पर दी गई सूचना के कारण प्रभावित सेक्शन में ट्रेनों की आवाजाही तुरंत रोककर जरूरी सुरक्षा उपाय किए जा सके। साथ ही इन कर्मचारियों ने पुनर्बहाली कार्य में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिससे इस सेक्शन पर रेल सेवाएं जल्द बहाल हो सकीं।

इन्हें किया गया पुरस्कृत

पुरस्कार पाने वालों में देवनंदन यादव, कनिष्ठ इंजीनियर, स्थायी मार्ग, संदीप कुमार राय, स्वप्नील विजय निमगड़े, अंकित कुमार, साकेत कुमार मिश्रा, कुंदन कुमार, ट्रैक मेंटेनर,नितीश कुमार, कनिष्ठ इंजीनियर, इंजीनियरिंग, अमोल साठे, प्रदीप गणेश वाकले, अमित कुमार, ट्रैकमैन और संतोष साहनी, पेट्रोलमैन शामिल हैं। सभी लोनावला, मुंबई मंडल में तैनात हैं।

12 अन्य कर्मियों को भी मिला संरक्षा पुरस्कार

महाप्रबंधक ने अगस्त 2026 माह के लिए 12 अन्य कर्मचारियों को भी संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए। ये पुरस्कार सतर्कता, कर्तव्य के प्रति समर्पण और सुरक्षित रेल परिचालन के लिए समय पर की गई कार्रवाई के लिए दिए गए। महाप्रबंधक राजीव श्रीवास्तव ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुकरणीय समर्पण और सतर्कता से अन्य रेलकर्मियों को भी प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम में अपर महाप्रबंधक प्रतीक गोस्वामी, प्रधान मुख्य इंजीनियर रजनीश माथुर, प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी चंद्र किशोर प्रसाद सहित मध्य रेल के अन्य प्रधान विभागाध्यक्ष और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: हंगामे के कारण लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में चर्चा जारी

सड़क से संसद तक JPSC-JSSC पर हंगामा, छात्रों के आंदोलन से रांची में गरमाई सियासत; तस्वीरों में देखें

TMC को बड़ा झटका! बैंक खाते फ्रीज केस में दखल देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, ED के एक्शन को दी गई थी चुनौती

सद्गुरु ने लॉन्च की खास फोटो-निबंध पुस्तक डिसअपियरिंग फेसेस, सामने आईं हिमालय के लोगों की अनदेखी तस्वीरें

एयर इंडिया टर्बुलेंस मामले में बड़ा खुलासा! पायलट का दूसरा डोप टेस्ट निकला पॉजिटिव, रद्द हो सकता है लाइसेंस