अवैध फेरीवालों के खिलाफ कार्रवाई (pic credit; social media) 
मुंबई

Kandivli East: अवैध फेरीवालों पर BMC का सख्त एक्शन, लोखंडवाला परिसर हुआ क्लियर

Maharashtra: कांदिवली पूर्व के लोखंडवाला परिसर में अवैध फेरीवालों से परेशान नागरिकों को राहत मिली है। नवनिर्वाचित नगरसेविका नीलम गुरव की शिकायत के बाद BMC ने सख्त अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: कांदिवली पूर्व के वार्ड क्रमांक 27 स्थित लोखंडवाला परिसर में अवैध फेरीवालों के खिलाफ बीएमसी ने कड़ा रुख अपनाया है।

नवनिर्वाचित नगरसेविका नीलम गुरव की शिकायत के बाद अतिक्रमण विभाग ने मौके पर पहुंचकर व्यापक कार्रवाई शुरू की, जिससे स्थानीय नागरिकों को बड़ी राहत मिली है।

पिछले काफी समय से लोखंडवाला परिसर में फुटपाथों और सड़कों पर अवैध फेरीवालों का जमावड़ा बढ़ता जा रहा था। पैदल चलने वालों के लिए रास्ता संकरा हो गया था, वहीं कई जगह सड़क तक कब्जा होने से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को रोजमर्रा की आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

स्थायी दुकानदारों पर भी पड़ रहा था असर

अवैध फेरीवालों की मौजूदगी से क्षेत्र के स्थायी दुकानदारों के व्यापार पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा था। नियमों के तहत टैक्स और किराया देने वाले दुकानदार खुद को असमान प्रतिस्पर्धा का शिकार महसूस कर रहे थे, जिसको लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं।

शिकायत मिलते ही हरकत में आया प्रशासन

स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए नगरसेविका नीलम गुरव ने बीएमसी प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलते ही अतिक्रमण विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अवैध रूप से लगाए गए ठेले और फेरीवालों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

नगरसेविका नीलम गुरव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे, ताकि फुटपाथ और सड़कें आम लोगों के लिए सुरक्षित और सुगम बनी रहें।

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी

राघव चड्ढा ने AAP को बताया एक्स गर्लफ्रैंड, बोले- मेरी याद में कहीं हाथ की नस न काट लें