एफआईआर (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai: कांदिवली में 25 वर्षीय महिला की आत्महत्या, प्रेमी पर परेशान करने का आरोप

Mumbai News: कांदिवली में 25 वर्षीय साधना चौहान की आत्महत्या मामले में पुलिस ने प्रेमी जुबेर खान पर उकसाने का केस दर्ज किया। मां का आरोप है कि वह उसे परेशान करता था, जिससे साधना तनाव में रहती थी।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: मुंबई की कांदिवली पुलिस ने 23 वर्षीय जुबेर खान के खिलाफ कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। 22 नवंबर को कांदिवली पश्चिम स्थित अपने आवास पर 25 वर्षीय एक महिला मृत पाई गई थी।

दोनों के बीच संबंध थे और महिला की मां ने आरोप लगाया कि जुबेर उसे परेशान किया करता था। जिसके कारण उसने यह कदम उठाया, एफआईआर के अनुसार, मृतक साधना चौहान अपनी 46 वर्षीय मां चंद्रा चौहान के साथ कांदिवली पश्चिम में रहती थी।

साधना एक सैलून में काम करती थीं और उनकी मां घरेलू सहायिका हैं। आरोपी जुबेर खान भी उसी इलाके में रहता है। साधना और जुबेर के बीच प्रेम संबंध थे और वह अक्सर साधना के घर आता-जाता रहता था।

बताया जाता है कि 21 नवंबर की रात करीब 9 बजे साधना सोने चली गई। उसकी मां ने उसे रात के खाने के लिए जगाने की कोशिश की, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। उसकी मां ने बताया कि साधना तनाव में थी और उसने कुछ खाया नहीं था। अगले दिन उसकी मां सुबह करीब 9 बजे काम पर निकल गई।

दोनों कर रहे थे बहस

  • साधना ने उनसे कहा कि वह सैलून जाएगी, मां के जाने के चाद जुबेर साधना के घर पहुंच गया। पड़ोसियों ने बाद में उसकी मां को बताया कि दोनों जोर-जोर से बहस कर रहे थे। जुबेर आखिरकार घर से चला गया।
  • कुछ देर बाद वह वापस लौटा और दरवाजा तोड़ा तो देखा कि साधना ने साड़ी से पंखे के हुक से लटककर फांसी लगा ली थी। बताया जाता है कि उसने उसे नीचे उतारा और एम्बुलेस का इंतजाम किया। उसे ऑस्कर अस्पताल ले जाया गया, जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
  • इसके बाद उसकी मां ने जुबेर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया है।

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की

12 Years of Make in India: 2.40 लाख करोड़ का निवेश, 33 गुना बढ़ा मोबाइल प्रोडक्शन, जानें देश को कितना फायदा

दीनदयाल उपाध्याय की मौत हादसा या हत्या, नानाजी देशमुख ने क्यों कहा था राजनीतिक साजिश, जानिए क्या थी सच्चाई?

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!