किरीट सौमेया (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

कांदिवली लोखंडवाला में BMC अधिकारियों पर हमला, किरीट सोमैया ने की सख्त कार्रवाई की मांग

Kirit Somaiya BMC Attack Case: लोखंडवाला इलाके में बीएमसी अधिकारियों पर हुए हमले के मामले ने तूल पकड़ लिया है। किरीट सोमैया ने घटनास्थल का दौरा कर पीड़ित अधिकारियों और पुलिस से मुलाकात की।

अपूर्वा नायक

Kandivali Lokhandwala BMC Officers Attack: कांदिवली लोखंडवाला परिसर में बीएमसी अधिकारियों पर हुए हमले के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना का संज्ञान लेते हुए पूर्व सांसद किरीट सोमैया रविवार को घटनास्थल पर पहुंचे।

जहां उन्होंने पीड़ित बीएमसी महिला अधिकारियों और समता नगर पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली। करीब दो घंटे तक घटनास्थल का निरीक्षण करने के दौरान सोमैया ने उन लोगों से भी बातचीत की, जिन्होंने हमले के दौरान बीएमसी अधिकारियों की जान बचाने में मदद की थी। उन्होंने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि लोखंडवाला में हुई यह घटना मुंबई शहर पर एक बदनुमा दाग है।

बांग्लादेशी नागरिकों पर हमले की आशंका

सोमैया ने मीडिया से बातचीत में बताया कि गुरुवार को बीएमसी की महिला अधिकारी अपने सहयोगी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद कार्रवाई करने पहुंची थीं। इसी दौरान अचानक कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया।

सोमैया ने स्थानीय अतुल भातखलकर का नाम लेते हुए कहा कि उन्होंने बताया की क्रांति नगर इलाके से बांग्लादेशी नागरिकों का एक बड़ा समूह आया और बीएमसी कर्मचारियों पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। सोमैया ने आगे कहा कि चाहे हमले में शामिल लोग बांग्लादेशी हों, या हफ्ता वसूलने वाले फेरीवाला माफिया हों या किसी प्रकार के कॉन्ट्रैक्टर, सभी पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

कांदीवली में बीएमसी अधिकारियों पर हमला

उन्होंने यह भी कहा कि समता नगर पुलिस को जिस गति से कार्रवाई करनी चाहिए थी, उस तरह की कार्रवाई अभी तक दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि जांच को तेज किया जाए और सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए, केवल चार-पांच टपरियों को गिरफ्तार करने से मामला खत्म नहीं होगा। इसके पीछे कौन लोग है, कौन हफ्ता वसूली कर रहा था, इसकी भी गहराई से जांच होनी चाहिए। सोमैया ने यह भी कहा कि यदि इस पूरे मामले में किसी अधिकारी की भी संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

बांग्लादेश को बुलाया भी और नहीं भी, BRICS समिट के न्योते से तारिक रहमान खफा, हुमायूं कबीर ने बताई असली वजह

अक्षत त्रिपाठी नोटिस केस में बड़ा एक्शन, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सस्पेंड; CJI ने लगाई फटकार

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने किया वैश्विक नेताओं का स्वागत, बोले- विश्व कल्याण पर होगी सकारात्मक बात

IMD Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का असर, ओडिशा-आंध्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गुवाहाटी इंटरनेशनल मैराथन 2027: 12,000 धावकों की होगी दौड़, जानें ₹1.25 करोड़ प्राइज मनी की पूरी डिटेल