कांदिवली में बुजुर्ग महिला से चैन स्नैचिंग का दृश्य सोर्स: सोशल मीडिया
मुंबई

कांदिवली में पता पूछने के बहाने नकाबपोश ने बुजुर्ग महिला के गले से छीनी सोने की चेन, CCTV में कैद हुई वारदात

Kandivali Chain Snatching Video: मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े ठगी और लूट का मामला सामने आया है। लिफ्ट के पास पता पूछने के बहाने आए शातिर ने चेन छीनी। पूरी वारदात CCTV में कैद हुई।

आकाश मसने

Highlights

  • कांदिवली वेस्ट इलाके से चैन स्नैचिंग की खौफनाक वारदात

  • पता पूछने के बहाने बुजुर्ग महिला के गले से छीनी चैन

  • हमले और लूट की पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद

Kandivali Elderly Woman Gold Chain Snatching CCTV Video: मुंबई के कांदिवली वेस्ट इलाके से चैन स्नैचिंग की खौफनाक वारदात सामने आई है। कांदिवली स्थित उमंग अपार्टमेंट्स में एक बुजुर्ग महिला के साथ धोखे से लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया। एक अज्ञात युवक ने बेहद शातिराना अंदाज में महिला को अपनी बातों में उलझाया और फिर अचानक हमला कर उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। इस खौफनाक घटना का वीडियो अपार्टमेंट परिसर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पता पूछने के बहाने बुजुर्ग महिला का जीता विश्वास

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 3 नवंबर 2026 को रात लगभग 9:23 बजे की है। पीड़ित बुजुर्ग महिला अपने फ्लैट के बाहर लिफ्ट आने का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात युवक वहां पहुंचा। उसने बहुत ही सामान्य तरीके से महिला से बातचीत शुरू की और पास ही रहने वाले किसी परिचित का पता पूछा।

युवक का बातचीत करने का तरीका इतना सामान्य था कि बुजुर्ग महिला को उस पर जरा भी संदेह नहीं हुआ। महिला बिना किसी झिझक के उसे रास्ता बताने लगीं। लेकिन बातचीत के कुछ ही सेकंड बाद युवक ने अपना असली रूप दिखाया और अचानक महिला पर हमला बोल दिया।

आरोपी ने बुजुर्ग महिला पर अचानक किया हमला

आरोपी ने पलक झपकते ही महिला का गला दबाने की कोशिश की और उनके गले में पहनी हुई सोने की भारी चेन को तेजी से झपट लिया। हमला इतना अचानक हुआ कि बुजुर्ग महिला खुद को संभाल भी नहीं पाईं और बुरी तरह घबरा गईं। इससे पहले कि वह शोर मचा पातीं या मदद के लिए किसी को बुला पातीं, आरोपी सोने की चेन लेकर मौके से रफूचक्कर हो गया।

कांदिवली चैन स्नैचिंग का वीडियाे CCTV में कैद

घटना के तुरंत बाद परिजनों और सोसाइटी के सदस्यों ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया। सोसाइटी के सुरक्षा कैमरों की जांच करने पर पूरी वारदात शीशे की तरह साफ हो गई। CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह आरोपी ने पहले महिला को बातों में उलझाया और फिर वारदात को अंजाम दिया।

जांच में जुटी कांदिवली पुलिस

फिलहाल कांदिवली पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है। वायरल CCTV फुटेज और आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्ध आरोपी की पहचान की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और बुजुर्ग नागरिकों की सुरक्षा को लेकर आसपास के इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है।

Dhanteras Greeting: पीएम मोदी ने धनतेरस की दी शुभकामनाएं, कहा- आप सभी पर भगवान धन्वन्तरि की कृपा बनी रहे

4 साल की जगह 6 साल सेना में रहेंगे अग्निवीर, क्या इस दौरान कर सकेंगे शादी? जानें मौजूदा नियम और नया अपडेट

ससुराल वालों से इतनी नफरत? बेंगलुरु में साइको पति ने सास, सालों समेत 7 लोगों को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला राज

23 साल के युवक ने लड़की बनकर 1000 लोगों से की गंदी चैट, 82 की नंगी वीडियो बनाई; जानें फिर आगे क्या किया?

दिल्ली में अरेस्ट के बाद CJP का नया दांव, केरल में SIR के खिलाफ प्रदर्शन; 7 नवंबर को कोच्चि में जुटेंगे नेता