पुणे एयरपोर्ट पर 3.72 करोड़ का हाइड्रोपोनिक वीड जब्त, बैंकॉक से ड्रैगन फ्रूट के पैकेट में छिपाकर लाया यात्री

Hydroponic Weed Seized At Pune Airport: पुणे कस्टम्स ने बैंकॉक से आए यात्री से 3.72 करोड़ रुपये का 10.642 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड पकड़ा। आरोपी ने इसे डुरियन फ्रूट के नौ पैकेटों में छिपा रखा था।
Pune Customs officials at Pune International Airport seized 10.642 kg of hydroponic weed
पुणे एयरपोर्ट पर 3.72 करोड़ रुपए कीमत का 10.642 किग्रा हाइड्रोपोनिक वीड जब्तसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • पुणे एयरपोर्ट पर 3.72 करोड़ का हाइड्रोपोनिक वीड जब्त।

  • बैंकॉक से पुणे आए यात्री के पास से 10.642 किग्रा हाइड्रोपोनिक वीड जब्त।

  • नशीले पदार्थ को 9 वैक्यूम-सील्ड पैकेटों और नूडल्स के बीच छिपाया गया था।

  • आरोपी को NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार कर 18 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा।

Indian passenger Arrested Arriving From Bangkok: पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क (कस्टम्स) विभाग ने नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए बैंकॉक से आ रहे एक भारतीय यात्री को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यात्री के ट्रॉली बैग की तलाशी के दौरान लगभग 10.642 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाला हाइड्रोपोनिक वीड बरामद किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त किए गए इस मादक पदार्थ की कुल अनुमानित कीमत करीब 3.72 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने बातया कि पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पुणे कस्टम्स के अधिकारियों ने बैंकॉक से आ रहे एक भारतीय यात्री के पास से 10.642 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (नशीला पदार्थ) जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 3.72 करोड़ रुपये है।

Pune Customs officials at Pune International Airport seized 10.642 kg of hydroponic weed
28 मार्च 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होंगी 14 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शिफ्ट, मुंबई T1 का पुनर्विकास शुरू

फ्रीज ड्राइड मंथोंग डुरियन के पैकेट था हाइड्रोपोनिक वीड

यह नशीला पदार्थ नौ वैक्यूम-सील्ड पैकेटों में छिपाकर रखा गया था, जिन पर 'फ्रीज ड्राइड मंथोंग डुरियन' (Freeze Dried Monthong Durian) का लेबल लगा था। इन्हें यात्री के चेक-इन सामान में नूडल्स जैसे खाने-पीने के अन्य सामानों के बीच छिपाया गया था।

पुणे कस्टम्स के अधिकारी ने बताया कि आरोपी को NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे 18 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच चल रही है।

जब्त की किए गए हाइड्रोपोनिक वीड की कीमत 3.7 करोड़ रुपये

पुणे कस्टम्स के डिप्टी कमिश्नर धीरज मोरे ने बताया कि बैंकॉक से पुणे आ रही एक फ्लाइट में सवार एक यात्री के पास से नशीले पदार्थ बरामद किए गए। तलाशी के दौरान, उसके सामान में छिपाकर रखा गया लगभग 10.6 किलोग्राम 'हाइड्रोपोनिक वीड' मिला। बाजार में इसकी कीमत लगभग 35 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है, जिससे इस पूरी खेप की कुल कीमत करीब 3.7 करोड़ रुपये हो जाती है।

Pune Customs officials at Pune International Airport seized 10.642 kg of hydroponic weed
BJP अजीबोगरीब पार्टी, गोकुल विवाद को लेकर राज ठाकरे का हमला, कहा- सत्ता में रहकर लोकतंत्र बचाने की मांग कर रही

तस्करी का नया तरीका सामने आया

पुणे एयरपोर्ट जानकारी देते हुए पुणे कस्टम्स के डिप्टी कमिश्नर धीरज मोरे ने बताया कि तस्करी का एक नया तरीका सामने आया है। नशीले पदार्थों को थाईलैंड में बिकने वाला एक प्रकार का सूखा फल डुरियन के लेबल वाले पैकेटों में छिपाया गया था। ऐसे नौ पैकेटों में यह 'हाइड्रोपोनिक वीड' भरा हुआ मिला।