NAREDCO Maharashtra President: (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

NAREDCO महाराष्ट्र के अध्यक्ष बने कमलेश ठाकुर, रियल एस्टेट क्षेत्र में समन्वय बढ़ाने पर रहेगा फोकस

NAREDCO Maharashtra President: नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल (NAREDCO) महाराष्ट्र के नए अध्यक्ष के रूप में कमलेश ठाकुर ने पदभार संभाला, जबकि ‘NAREDCO ONE’ डिजिटल प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया।

सूर्यप्रकाश मिश्र

NAREDCO One Digital Platform: रियल एस्टेट सेक्टर का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रमुख राष्ट्रीय संस्था नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल (नरेडको) के महाराष्ट्र अध्यक्ष का पद पर कमलेश ठाकुर की नियुक्ति की गई है। मुंबई में आयोजित नेतृत्व परिवर्तन समारोह में NAREDCO महाराष्ट्र के निवर्तमान अध्यक्ष प्रशांत शर्मा ने NAREDCO महाराष्ट्र के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमलेश ठाकुर को कार्यभार सौंपा।

इस अवसर पर नरेडको महाराष्ट्र के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए नरेडको के नेशनल चेयरमैन डॉ निरंजन हीरानंदानी ने कहा कि NAREDDCO रेंटल हाउसिंग समेत अन्य आवास सुधार को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कहा कि आवास ऋणों के विस्तार के साथ घर खरीदने की सामर्थ्य में सुधार हुआ है। महाराष्ट्र में नरेडको के नेतृत्व परिवर्तन की घोषणा की गई। जिसमें कमलेश ठाकुर ने प्रशांत शर्मा का स्थान लेते हुए अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला।

नीति-आधारित एजेंडा की रूपरेखा प्रस्तुत

नए अध्यक्ष कमलेश ठाकुर ने आवास सेक्टर में पारदर्शिता, क्षेत्र के विकास और हितधारकों की सहभागिता पर केंद्रित नीति-आधारित एजेंडा की रूपरेखा प्रस्तुत की। कमलेश ठाकुर ने कहा कि संगठन रियल एस्टेट सेक्टर में आने वाली समस्याओं को सुलझाने, परमिशन के डिजिटलीकरण और सरकारी एजेंसियों के साथ समन्वय व सहयोग पर ध्यान केंद्रित करेगा। प्रशांत शर्मा ने कहा कि संगठन ने एक मजबूत नींव रखी है और नया नेतृत्व इसे आगे बढ़ाएगा। इस अवसर पर जय गोयनका को सचिव और मनन शाह को कोषाध्यक्ष के रूप में नए कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया।

डिजिटल प्लेटफॉर्म का शुभारंभ

संगठन ने विकासक सदस्यों को संचार और सूचना आदान-प्रदान के लिए एक ही मंच पर लाने के उद्देश्य से ' NAREDCO ONE ' नामक डिजिटल एप्लिकेशन का भी शुभारंभ किया। इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य सदस्यों के बीच समन्वय को बेहतर बनाना और रियल एस्टेट सेक्टर में नई पहलों को आगे बढ़ाना है।

Kolkata Puja Stampede Live: कालीघाट काली मंदिर पूजा के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात

Kolkata Puja Stampede: CM अधिकारी के साथ काली मंदिर पहुंचे अमित शाह, अस्पताल जाकर घायलों का जाना हाल

SEM कोर्ट में सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर सुनवाई आज, नहीं मिली जमानत तो क्या करेगी CJP?

Weather Alert: IMD का 16 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, दिल्ली-UP-बिहार में तेज हवाओं की चेतावनी

कोलकता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में की 19 मौत, घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार, CM बोले- बख्शा नहीं जाएगा