कल्याण रेलवे स्टेशन (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

कल्याण रेलवे स्टेशन के बाहर तृतीयपंथियों के दो गुटों में मारपीट, वायरल वीडियो से सुरक्षा पर सवाल

Kalyan Railway Station: कल्याण पश्चिम रेलवे स्टेशन के पास 'असली-नकली' के विवाद में तृतीयपंथियों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो वायरल होने से स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल उठे हैं।

रूपम सिंह

Maharashtra Kalyan Railway: कल्याण पश्चिम रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर शनिवार दोपहर तृतीयपंथियों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। करीब 10 से 15 मिनट तक चले इस हंगामे से स्टेशन परिसर में अफरा- तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्टेशन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक कथित तृतीयपंथी के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। मारपीट के दौरान उसके कपड़े फाड़कर उसे अर्धनग्न कर दिया।

'असली-नकली' के विवाद में भिड़े दोनों गुट

घटना के दौरान मौके पर कथित तौर पर एक ही पुलिसकर्मी मौजूद था। हालांकि, वायरल वीडियो और इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कल्याण पश्चिम में कथित तौर पर 'असली और नकली' तृतीयपंथियों को लेकर दो गुटों के बीच विवाद की शिकायतें सामने आती रही हैं।

इसी विवाद को लेकर शनिवार को भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू होने की बात कही जा रही है। स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले परिसर के पास खुलेआम हुई इस घटना ने पुलिस गश्त और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है।

सुनसान इलाकों में तृतीयपंथियों की गतिविधियां बढ़ी

बस स्टैंड परिसर में निर्माण कार्य शुरू होने के बाद स्टेशन के आसपास के सुनसान इलाकों में कुछ तृतीयपंथियों की गतिविधियां बढ़ी हैं। कुछ लोगों द्वारा युवकों को सुनसान जगहों पर ले जाकर उनके साथ लूटपाट किए जाने के आरोप भी लगाए जाते रहे हैं।

नागरिकों की मांग है कि स्टेशन परिसर और आसपास के सुनसान इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाने के साथ सीसीटीवी निगरानी मजबूत की जाए, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। सबसे बड़ा सवाल यही है कि स्टेशन पर खुलेआम होने वाले 'मारपीट' पर आखिर लगाम कब लगेगी ?

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना