कल्याण-बदलापुर मेगा ब्लॉक (सोर्स: AI)
मुंबई

Mumbai Local Mega Block: कल्याण-कर्जत रूट से सफर करने वालों को 28-29 नवंबर की रात बढ़ेगी परेशानी

Kalyan Badlapur Mega Block: मध्य रेलवे 28-29 नवंबर की मध्यरात्रि को कल्याण-बदलापुर रेलखंड पर विशेष ब्लॉक लेगा। इससे लोकल सेवाएं प्रभावित होंगी और चार एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग बदलेंगे।

सूर्यप्रकाश मिश्र, आलोक उमाकृष्ण

Highlights

  • ब्लॉक 28 नवंबर रात 1:40 से 29 नवंबर सुबह 3:40 बजे तक रहेगा।

  • कल्याण और कर्जत के बीच लोकल सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।

  • बदलापुर के लिए आखिरी लोकल रात 11:51 बजे रवाना होगी।

  • कर्जत के लिए आखिरी लोकल रात 11:30 बजे सीएसएमटी से चलेगी।

Kalyan Badlapur Local Train Services: मध्य रेलवे के मुंबई मंडल द्वारा कल्याण-बदलापुर रेलखंड पर तीसरी और चौथी रेल लाइन के निर्माण कार्य को लेकर 28 और 29 नवंबर की मध्यरात्रि को विशेष ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान कल्याण और बदलापुर के बीच अप एवं डाउन साउथ ईस्ट लाइन पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

ब्लॉक के चलते कल्याण और कर्जत के बीच लोकल ट्रेन सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी, जबकि चार लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा।

इस समय होगा ब्लॉक

मध्य रेलवे के अनुसार, यह विशेष ब्लॉक शनिवार, 28 नवंबर की रात 1:40 बजे से रविवार, 29 नवंबर को सुबह 3:40 बजे तक रहेगा। इस दौरान उल्हासनगर में 300 मीट्रिक टन क्षमता वाली रोड क्रेन और अंबरनाथ के बीच 80 मीट्रिक टन रोड क्रेन की मदद से दक्षिण-पूर्वी छोर पर लगे 'N' टाइप ट्रस को हटाया जाएगा। इस कार्य के लिए दोनों दिशाओं की साउथ ईस्ट लाइन पर ब्लॉक लिया जाएगा। कल्याण और बदलापुर स्टेशन ब्लॉक की सीमा से बाहर रहेंगे।

लोकल ट्रेनों के समय में बदलाव

ब्लॉक के दौरान कल्याण और कर्जत के बीच अप एवं डाउन लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। ब्लॉक से पहले बदलापुर के लिए आखिरी लोकल 28 नवंबर को रात 11:51 बजे सीएसएमटी से रवाना होगी। वहीं कर्जत के लिए आखिरी लोकल रात 11:30 बजे सीएसएमटी से चलेगी।

सीएसएमटी की ओर जाने वाली आखिरी लोकल रात 11:29 बजे बदलापुर से रवाना होगी। ब्लॉक समाप्त होने के बाद पहली लोकल ठाणे से कर्जत के लिए सुबह 5 बजे रवाना होगी। कर्जत से सीएसएमटी के लिए पहली लोकल सुबह 3:35 बजे और अंबरनाथ से सीएसएमटी के लिए पहली लोकल सुबह 3:43 बजे रवाना होगी।

चार एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदलेगा

ब्लॉक के कारण निम्नलिखित चार अप मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को कर्जत-पनवेल-ठाणे मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। 11020 भुवनेश्वर-सीएसएमटी कोणार्क एक्सप्रेस,18519 विशाखापत्तनम-एलटीटी एक्सप्रेस, 12702 हैदराबाद-सीएसएमटी एक्सप्रेस, 11140 होस्पेट-सीएसएमटी एक्सप्रेस इन ट्रेनों को कल्याण में निर्धारित ठहराव के अलावा पनवेल और ठाणे स्टेशनों पर भी ठहराव दिया जाएगा, ताकि कल्याण से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी न हो। इसके अलावा परिचालन संबंधी जरूरतों के अनुसार देरी से चलने वाली मेल/एक्सप्रेस और हॉलिडे स्पेशल ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया जा सकता है।

कार्तिगई दीपम विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख, अधिकारियों को अवमानना नोटिस; CRPF संभालेगी सुरक्षा

Delimitation Bill LIVE: इंडिया गठबंधन में फूट, RJD सांसद ने किया परिसीमन बिल का समर्थन; सुप्रिया ने बनाई दूरी

मुंबई को दहलाने की धमकी देने वाला निकला तमिलनाडु का इंजीनियर, अमेरिका से 1500 फर्जी धमकियां देने का शक

संसद के विशेष सत्र से पहले India ब्लॉक में बगावत, RJD सांसद ने किया परिसीमन का समर्थन; बोले-यह जनता के हित में

संसद सत्र से पहले महाराष्ट्र में हलचल तेज, शिवसेना ने भी जारी की व्हिप; शिंदे ने सांसदों को मुंबई बुलाया