IPS आरती सिंह (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मुंबई

Mumbai News: IPS आरती सिंह बनी मुंबई की पहली संयुक्त पुलिस आयुक्त, निभाएंगी ये अहम भूमिका

Mumbai News: महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को 2006 बैच की भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी आरती सिंह को मुंबई की पहली संयुक्त पुलिस आयुक्त (खुफिया) नियुक्त किया।

प्रिया जैस

मुंबई: महाराष्ट्र में मुंबई पुलिस ने पहले संयुक्त पुलिस आयुक्त के रूप में महाराष्ट्र कैडर की 2006 की आईपीएस आरती सिंह को नियुक्त किया। खुफिया जानकारी जुटाने में तेजी लाने के लिए राज्य सरकार ने हाल ही में महानगर पुलिस बल में संयुक्त आयुक्त का छठा पद सृजित किया है। आरती सिंह इससे पहले सीआईडी में कार्यरत थी।

एक अधिकारी ने बताया कि पहले विशेष आयुक्त का पद था जो अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) रैंक का था, उसे घटाकर छठा संयुक्त आयुक्त का पद दिया गया है। राज्य सरकार ने एक दर्जन उप महानिरीक्षक (DIG) रैंक के अधिकारियों का भी तबादला किया तथा 14 पुलिस अधीक्षकों (SP) को पदोन्नत कर नियुक्त किया है।

अन्य अधिकारियों का भी किया तबादला

अधिकारी ने कहा राज्य सरकार के आदेश के अनुसार, मुंबई मध्य क्षेत्र के अतिरिक्त आयुक्त अनिल पारस्कर को सुरक्षा एवं संरक्षा विभाग में स्थानांतरित किया गया है। वर्तमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (सुरक्षा एवं संरक्षा) विनीता साहू को स्थानीय शस्त्र विभाग में स्थानांतरित किया गया है। पुणे में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) रहे शैलेश बलकावड़े को मुंबई में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

उन्होंने कहा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) शशि कुमार मीना को मुंबई में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (उत्तरी क्षेत्र) के पद पर नियुक्त किया गया है। पुणे में कार्यरत प्रवीण पाटिल को नागपुर में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के पद पर भेजा गया है। आरती सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की निवासी है। उन्होंने बीएचयू से एमबीबीएस की पढ़ाई की है। वर्तमान में, आरती सिंह विशेष महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत है।

क्या होगी IPS आरती सिंह की भूमिका

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव से देश में पुलिस अलर्ट मोड पर है। मुंबई में भी अलर्ट जारी है। मुंबई पुलिस 26/11 जैसा हमला दुबारा न हो इसके लिए सतर्कता बरत रही है। ऐसे में नए संयुक्त पुलिस आयुक्त (खुफिया) पुलिस आयुक्त को सीधे रिपोर्ट करेगी और किसी भी खुफिया इनपुट पर समय पर अलर्ट कर तुरंत कार्रवाई करने का काम करेगी। साथ ही संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) के साथ समन्वय कर काम करेगी। इसके अलावा वे राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों की निगरानी, आतंकवाद विरोधी उपायों का समन्वय और मुंबई की समग्र सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में अपना अहम योगदान देगी।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला