मुंबई में समुद्र व्यापार (pic credit; social media) 
मुंबई

मुंबई में 10 सितंबर से होगा ‘इनमेक्स SMM इंडिया 2025’, 20 देशों की 280 कंपनियां होंगी शामिल

Mumbai News: मुंबई में 10 से 12 सितंबर तक होने वाले ‘इनमेक्स SMM इंडिया 2025’ में 20 देशों की 280 कंपनियां और 10 हजार से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह शिपिंग और ब्लू इकोनॉमी पर केंद्रित है।

सोनाली चावरे

Maharashtra News: समुद्री व्यापार और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र का सबसे बड़ा आयोजन ‘इनमेक्स SMM इंडिया 2025’ इस बार मुंबई में होने जा रहा है। यह कार्यक्रम 10 से 12 सितंबर तक बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर, गोरेगांव में आयोजित किया जाएगा।

इस तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय एक्सपो में 20 से अधिक देशों की 280 कंपनियां भाग लेंगी। आयोजन समिति को उम्मीद है कि इसमें 10 हजार से ज्यादा व्यापारिक आगंतुक आएंगे, जिनमें जहाज निर्माता, शिपिंग कंपनियों के मालिक और समुद्री उद्योग से जुड़े पेशेवर शामिल होंगे।

विशेष आकर्षण

इस एक्सपो में जर्मनी, ग्रीस, नीदरलैंड और कोरिया के लिए अलग-अलग कंट्री पवेलियन होंगे। वहीं, इटली और चीन जैसे देशों के प्रतिनिधिमंडल भी इसमें शामिल होकर रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देंगे। यह आयोजन वैश्विक स्तर पर भारत के समुद्री उद्योग को मजबूती देने का अवसर माना जा रहा है। इसे भी पढ़ें- गहरे समुद्र में निजी कंपनियों के प्रवेश का विरोध, मछुआरा संघ ने जताई आपत्ति

आयोजन की थीम

इस बार ट्रेड शो की थीम है – “बिल्डिंग इंडिया’ज ब्लू इकोनॉमी: शिपबिल्डिंग एंड रिपेयर एज ग्रोथ ड्राइवर्स”। यह मंच संवाद और साझेदारी के साथ-साथ भारत की समुद्री अर्थव्यवस्था के विकास की दिशा में ठोस कदम उठाने का अवसर प्रदान करेगा।

तेजी से बढ़ता भारतीय समुद्री क्षेत्र

आयोजनकर्ता इनफॉर्मा मार्केट्स इन इंडिया के प्रबंध निदेशक योगेश मुद्रास ने बताया कि भारत का समुद्री क्षेत्र तेजी से देश की आर्थिक वृद्धि में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि जहाज निर्माण और मरम्मत अब भारत की अर्थव्यवस्था के नए ग्रोथ ड्राइवर्स बन रहे हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत का जहाज निर्माण क्षेत्र 2022 में 90 मिलियन डॉलर का था, जो 2033 तक बढ़कर 8.12 बिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। यह आयोजन भारत को इस दिशा में वैश्विक स्तर पर और मजबूत बनाएगा।

जेल में रेप के दोषी प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से मिला फोन, फॉरेंसिक जांच में सामने आए दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो

BRICS Summit 2026 LIVE: नई दिल्ली घोषणा पत्र पारित, PM मोदी बोले- संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना है

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता

मातोश्री पहुंचीं DMK सांसद कनिमोझी! कांग्रेस से नाराजगी के कारण बदलेगा समीकरण? INDIA एलायंस में हलचल तेज

BRICS Summit: पीएम मोदी और वियतनामी पीएम की बैठक, डिफेंस, स्पेस और 25 बिलियन डॉलर के ट्रेड पर जोर