एक्स अमोघ ज्वाला 2026 (सौ. सोशल मीडिया एक्स ) 
मुंबई

‘अमोघ ज्वाला’ अभ्यास में भारतीय सेना की ताकत का प्रदर्शन, ड्रोन और अपाचे हेलिकॉप्टर से दिखाई युद्ध तैयारी

Indian Army के ‘अमोघ ज्वाला’ सैन्य अभ्यास में आधुनिक युद्ध क्षमता का प्रदर्शन किया गया। ड्रोन निगरानी, अपाचे हेलिकॉप्टर और मशीनीकृत बलों के समन्वय से तेज और सटीक कार्रवाई की ताकत सामने आई।

अपूर्वा नायक

Indian Army Amogh Jwala Exercise: भारतीय सेना की सदर्न कमांड द्वारा 6 से 18 मार्च तक बबीना फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित एक्सरसाइज 'अमोघ ज्वाला' ने आधुनिक युद्ध में भारतीय सेना की एकीकृत और बहु-क्षेत्रीय (मल्टी-डोमेन) क्षमता को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया।

इस अभ्यास में अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर और मशीनीकृत बलों के समन्वित संचालन ने युद्ध क्षेत्र में तेज, सटीक और घातक कार्रवाई की क्षमता को उजागर किया।

भविष्य के युद्धों में निर्णायक भूमिका निभाएगा

समापन अवसर पर सदर्न कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ उपस्थित रहे। उन्होंने सैनिकों की पेशेवर दक्षता, संचालन उत्कृष्टता और उच्च स्तर की युद्ध तत्परता की सराहना की।

उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी का प्रभावी समावेशन, संयुक्तता और भूमि, वायु, साइबर, अंतरिक्ष, इंटेलिजेंस सर्विलांस एवं इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर क्षमताओं का समन्वय भविष्य के युद्धों में निर्णायक भूमिका निभाएगा।

त्वरित निर्णय लेने की क्षमता को मजबूती मिली

अभ्यास में उत्व गति वाली मशीनीकृत कार्रवाई, समन्वित फायर और मूवमेंट, रियल टाइम ड्रोन आधारित निगरानी और लक्ष्य पहचान तथा सटीक प्रहार को प्रमुखता दी गई।

उन्नत निगरानी प्रणाली, सुरक्षित संचार नेटवर्क और सटीक मारक क्षमता के उपयोग से युद्ध क्षेत्र में त्वरित निर्णय लेने की क्षमता को मजबूती मिली। इसके अलावा एयर-लैंड समन्वित युद्धाभ्यास, युद्ध क्षेत्र एयरस्पेस प्रबंधन, यूएएस और काउंटर यूएएस संचालन, तथा नई तकनीकों से लैस पुनर्गठित बल संरचनाओं का भी परीक्षण किया गया।

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की