नेशनल हाइवे (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

देश में सड़कों का जाल, महाराष्ट्र बना नेशनल हाईवे का सरताज, 10 साल में 300 गुना की बढ़ोतरी

National Highway: देश का सड़क नेटवर्क 63 लाख किमी से अधिक पहुंचा, जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग 1.46 लाख किमी लंबा है। महाराष्ट्र 18,462 किमी के साथ शीर्ष पर, जबकि एक्सप्रेसवे की लंबाई 5,110 किमी तक बढ़ी।

आकाश मसने

National Highway Network In India: वर्तमान में देश में 63 लाख किलोमीटर से अधिक लंबा सड़क नेटवर्क है, जिसमें से राष्ट्रीय राजमागों की कुल लंबाई 1,46,342 किलोमीटर है। यह मार्च 2014 की तुलना में 50 प्रतिशत के लगभग वृद्धि है, जो तब 91,287 किमी पर थी। इस लिहाज से पिछले एक दशक में राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क में 55,055 किलोमीटर की वृद्धि हुई है। यही नहीं देश के हाईस्पीड कॉरिडोर्स या एक्सप्रेसवे की लंबाई मार्च 2014 के 93 किलोमीटर से बढ़कर वर्तमान में 5,110 किलोमीटर हो गई है।

राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग है 18,462 किमी लंबा

आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र सबसे लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क के मामले में शीर्ष पर है, जिसकी कुल लंबाई 18,462 किमी है। इसके बाद उत्तर प्रदेश 12,123 किमी, राजस्थान 10,733 किमी, मध्य प्रदेश 9,263 किमी और आंध्र प्रदेश 8,683 किमी लंबाई के साथ आते हैं।

महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क वाले अन्य राज्यों में कर्नाटक (8,191 किमी), गुजरात (8,111 किमी), तमिलनाडु (7,000 किमी), बिहार (6,155 किमी) और ओडिशा (5,897 किमी) शामिल हैं। सबसे बड़ी बात यह लंबाई कम समय में बढ़ी है।

देश में राष्ट्रीय राजमार्गों के आकड़ें

क्रम राज्य 2014 (किमी) 2025 (किमी) वृद्धि (किमी)
1 महाराष्ट्र 6,249 18,462 12,213
2 उत्तर प्रदेश 7,986 12,123 4,137
3 राजस्थान 7,646 10,733 3,087
4 मध्य प्रदेश 5,116 9,263 4,147
5 आंध्र प्रदेश 4,190 8,683 4,493
6 कर्नाटक 6,177 8,191 2,014
7 गुजरात 4,694 8,111 3,417
8 तमिलनाडु 4,975 7,000 2,025
9 बिहार 4,467 6,155 1,688
10 ओडिशा 4,550 5,897 1,347
कुल भारत (कुल मिलाकर) 91,287 1,46,342 55,055

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज