Digital Census 2027 Self Enumeration Process: भारत के सांख्यिकीय इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने सरकारी आवास वर्षा में स्वयं की गणना कर महाराष्ट्र में Digital Census 2027 अभियान का आधिकारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर उनके साथ उनकी पत्नी अमृता फडणवीस और बेटी दिविजा फडणवीस भी उपस्थित थीं। यह अभियान डिजिटल इंडिया की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है, क्योंकि पहली बार देश के नागरिकों को अपनी जानकारी स्वयं ऑनलाइन भरने का विकल्प दिया जा रहा है।
जनगणना-2027 की सबसे बड़ी विशेषता इसका डिजिटल स्वरूप है। 'सेल्फ-एन्यूमरेशन' एक ऐसी सुविधा है जिसके माध्यम से परिवार का कोई भी एक जिम्मेदार सदस्य आधिकारिक वेब पोर्टल पर जाकर अपने घर और सदस्यों की जानकारी ऑनलाइन भर सकता है। यह प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित है और डेटा की सटीकता सुनिश्चित करती है।
महाराष्ट्र की चीफ प्रिंसिपल सेंसस ऑफिसर, डॉ. निरुपमा जे. डांगे के अनुसार, राज्य में इस अभियान को दो चरणों में क्रियान्वित किया जा रहा है:
इस डिजिटल प्रक्रिया को बेहद सरल और सुलभ बनाया गया है, सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट se.census.gov.in पर जाएं। यह पोर्टल अंग्रेजी सहित 15 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। अपने मोबाइल नंबर का उपयोग करके पोर्टल पर लॉग-इन करें और ओटीपी (OTP) के जरिए सत्यापन करें। घर और परिवार के सदस्यों से जुड़ी जानकारी दर्ज करें। इस प्रक्रिया में लगभग 15-20 मिनट का समय लगता है।
ध्यान रहे, किसी भी दस्तावेज को अपलोड करने की आवश्यकता नहीं है। सफल सबमिशन के बाद, एक यूनिक सेल्फ-एन्यूमरेशन ID जेनरेट होगी, जो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल और ईमेल पर भेजी जाएगी। जब एन्यूमरेटर आपके घर आए, तो उन्हें यह SE ID दिखाएं। वे डेटा को वेरिफाई और वैलिडेट करेंगे, जिसके बाद ही आपकी गणना पूर्ण मानी जाएगी।
यह भी पढ़ें:
महाराष्ट्र सरकार ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। जनगणना से जुड़े सभी आधिकारिक एसएमएस (SMS) केवल RGICEN कीवर्ड वाले सेंडर आईडी, जैसे AD-RGICEN-S से ही आएंगे। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और हमेशा आधिकारिक URL ही चेक करें।