स्वतंत्रता दिवस पर रैली में शामिल राहुल नार्वेकर व विधान भवन में राम शिंदे सोर्स: सोशल मीडिया
मुंबई

लाल किले पर 'वंदे मातरम' के गायन से गद्गद हुए महाराष्ट्र के नेता, जानें क्या बोले राहुल नार्वेकर और राम शिंदे

Vande Mataram Singing Independence Day: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर 'वंदे मातरम' के गायन पर महाराष्ट्र के नेताओं ने खुशी जताई। राहुल नार्वेकर और राम शिंदे ने पीएम मोदी के भाषण की सराहना की।

आकाश मसने

Maharashtra Leaders Independence Day Reaction: 80वें स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर देशभर में जश्न का माहौल है। इस खास मौके पर लाल किले से लेकर राज्य स्तर के आयोजनों में राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के साथ-साथ राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' का गायन किया गया। इस ऐतिहासिक पहल को लेकर महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। राज्य के प्रमुख नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की है और इसे हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण बताया है।

वंदे मातरम के गायन पर क्या बोले राहुल नार्वेकर?

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने समाचार एजेंसी IANS से बात करते हुए इस क्षण को बेहद खास बताया। उन्होंने कहा कि यह हर भारतवासी के लिए एक अत्यंत गौरवशाली और भावुक पल है। राष्ट्रीय गान 'जन-गण-मन' के साथ राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' का गायन एक ऐतिहासिक कदम है जो सीधे हर भारतीय के दिल को छूता है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने देश को यह अनूठा और अविस्मरणीय अवसर प्रदान किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस भाषण में युवा, स्टार्टअप्स, तकनीक जैसे विषयों की चर्चा पर उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। 2027 तक हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे और 2047 तक भारत पूर्ण विकसित राष्ट्र होगा।उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों में विकास करना आवश्यक है। इसके ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा ध्यान दे रहे हैं।

मुंबई विधान भवन में राम शिंदे ने फहराया तिरंगा

मुंबई विधान भवन में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लोगों की मौजूदगी में महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति राम शिंदे ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान 'वंदे मातरम' का भी गायन किया गया। राम शिंदे ने कहा कि आज पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस बहुत जोश और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

आज महाराष्ट्र विधानमंडल भवन में भी एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ध्वजारोहण समारोह भी शामिल था। राम शिंदे ने कहा कि मैं महाराष्ट्र के लोगों तक यह संदेश पहुंचाना चाहता हूं कि हमारे पूर्वजों ने बहुत कड़ी मेहनत की और 1947 में एक स्वतंत्र भारत बनाने के लिए अपनी जिम्मेदारियां निभाईं।

विकसित भारत 2047 का संकल्प: आशीष शेलार

वहीं, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आशीष शेलार ने कहा कि आज, मैं स्वतंत्रता दिवस पर सभी नागरिकों को दिल से शुभकामनाएं देना चाहता हूं। हम सभी जानते हैं कि हमें जो आजादी मिली है, वह बलिदान, समर्पण, क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों और आम नागरिकों के पसीने और खून से मिली है।

उन्होंने कहा कि 140 करोड़ देशवासियों ने सपना है कि जब 2047 में स्वतंत्रता के 100 साल मनाएंगे, तो हमारा भारत 'विकसित भारत' बने। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया है कि 'सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास' इस नारे के साथ हम सभी को इस सपने को पूरा करना है।

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा