IIM मुंबई (फाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

IIM मुंबई में नौकरी का सुनहरा मौका, 45 हजार सैलरी के साथ मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती शुरू, जानें क्या है शर्तें

IIM Mumbai ने 10 मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती निकाली है। चयनित उम्मीदवारों को 45 हजार तक सैलरी, भत्ते और प्रतिष्ठित संस्थान में करियर बनाने का मौका मिलेगा। आवेदन करने कि अंतिम तिथी 16 जून है।

आलोक उमाकृष्ण

IIM Mumbai Management Trainee Job Alert: देश के प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थानों में शामिल इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट मुंबई ने युवाओं के लिए शानदार करियर अवसर का ऐलान किया है। संस्थान ने संविदात्मक आधार पर मैनेजमेंट ट्रेनी के 10 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत एनालिटिक्स एंड डिसीजन साइंस, ऑपरेशन एंड सप्लाई चेन, सस्टेनेबल मैनेजमेंट, ओबीएचआर, मार्केटिंग और एडमिन विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें सबसे अधिक 4 पद एडमिन विभाग के लिए रखे गए हैं। आईआईएम मुंबई की ओर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 मई से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 16 जून 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

नौकरी पाने के लिए पात्रता मानदंड

वैकेंसी का आवेदन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री, बीटेक या समकक्ष प्रोफेशनल डिग्री होना जरूरी है। संस्थान ने स्पष्ट किया है कि जिन उम्मीदवारों के पास प्रासंगिक अनुभव है या जो पीएचडी कर रहे हैं अथवा आगे पीएचडी करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। सामान्य उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष तय की गई है, जबकि अनुभवी और पीएचडी उम्मीदवारों को 35 वर्ष तक की छूट मिलेगी। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेरिट सूची शामिल होगी।

चयनित उम्मीदवारों को ये सुविधायें मिलेंगी

चयनित उम्मीदवारों को 35 हजार से 45 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा 8 हजार रुपये आवास भत्ता, 2 हजार रुपये यात्रा भत्ता और 500 रुपये मोबाइल खर्च प्रतिपूर्ति भी मिलेगी। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट मुंबई के अनुसार यह नियुक्तियां शुरुआत में एक वर्ष के अनुबंध पर होंगी, जिन्हें उम्मीदवार के प्रदर्शन और संस्थान की जरूरत के आधार पर अगले तीन वर्षों तक बढ़ाया जा सकता है। ऐसे में प्रतिष्ठित संस्थान में अनुभव हासिल करने और करियर को नई दिशा देने के इच्छुक युवाओं के लिए यह भर्ती सुनहरा अवसर मानी जा रही है।

आईआईएम मुंबई मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती 2026 (पद और वेतन विवरण)

विभाग / क्षेत्र पदों की संख्या मूल मासिक स्टाइपेंड कुल मासिक वेतन (भत्तों के साथ)
एनालिटिक्स एंड डिसीजन साइंस 1 35,000 – 45,000 रुपये  45,500 – 55,500 रुपये
ऑपरेशन एंड सप्लाई चेन 1 35,000 – 45,000 रुपये 45,500 – 55,500 रुपये
सस्टेनेबल मैनेजमेंट 1 35,000 – 45,000 रुपये 45,500 – 55,500  रुपये
ओबीएचआर मैनेजमेंट 1 35,000 – 45,000 रुपये 45,500 – 55,500 रुपये
मार्केटिंग 2 35,000 – 45,000 रुपये 45,500 – 55,500 रुपये
एडमिन (प्रशासन) 4 35,000 – 45,000 रुपये 45,500 – 55,500 रुपये
कुल पद 10 35,000 – 45,000 रुपये 45,500 – 55,500 रुपये

AIMIM नेता महबूब अली की चाकू मारकर हत्या, 5-6 हमलावरों ने घेरकर किया हमला, हैदराबाद में सनसनी

Alert: पहाड़ों पर लैंडस्लाइड का अलर्ट तो मैदानों में तबाही, 70 KM/h की रफ्तार से आने वाला है मानसून का चक्रवात

इश्क, बंटवारा और दर्द, पाकिस्तान से भारत आई लेखिका, जिसने सालों पहले कलम से समाज की बंदिशों को दी चुनौती

शुद्धिकरण मामले में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, SC/ST एक्ट की धाराएं लगीं; दलितों के अपमान का आरोप

पावर, पैसा और फेम... फिर भी नौकरी से मोहभंग! आखिर क्यों UP कैडर के 13 IAS अधिकारियों ने सेवा को कहा अलविदा?