मुंबई

सबसे ऊंची मेट्रो लाइन फ़ास्ट ट्रैक पर, मेट्रो-6 का इतना प्रतिशत सिविल वर्क पूरा

प्रभाकर दुबे

मुंबई: मेट्रो-2 ए और 7 (Metro-2A and 7) का पूर्ण संचालन शुरू करने के बाद मुंबई (Mumbai) की सबसे ऊंची मेट्रो लाइन का काम भी तेजी से शुरू है।  एमएमआरडीए (MMRDA) ने मेट्रो-6 (Metro-6) का 66 प्रतिशत सिविल वर्क (Civil Work) पूरा कर लिया है। पूरी तरह तैयार होने के बाद यह शहर की सबसे ऊंची मेट्रो एलिवेटेड लाइन होगी, जिसकी ऊंचाई 38 मीटर है। मुंबई में अन्य मेट्रो कॉरिडोर जमीन से औसतन 16 मीटर की ऊंचाई पर बन रहे हैं। 

एमएमआरडीए 15.31 किमी लंबी मेट्रो लाइन-6 का निर्माण कर रहा है, जो पश्चिमी उपनगर के जोगेश्वरी और विक्रोली लिंक रोड (जेवीएलआर) और ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से जुड़ेगी। पूरी तरह एलिवेटेड मेट्रो लाइन-6 का काम स्वामी समर्थ नगर-जोगेश्वरी-विक्रोली तक किया जा रहा है। लाइन-6 में डबल डेक की सुविधा है। पहले स्तर पर एक एलिवेटेड रोड और उसके ऊपर मेट्रो वायडक्ट बन रहा है। इस मार्ग पर बड़े पैमाने पर ट्रैफिक रहती है। 

अन्य मेट्रो लाइनों के साथ जुड़ेगी

मुंबई मेट्रो लाइन-6 अन्य मेट्रो लाइनों लाइन 2A, 3, 4 और 7 से जुड़ेगी। इसमें 13 स्टेशन हैं। इसके अलावा, यह जोगेश्वरी और कांजुरमार्ग उपनगरीय रेलवे से भी जुड़ेगी। अतिरिक्त परिवहन सुविधाएं प्रदान करने के लिए सड़क के मध्य में एक डेक पर इस मेट्रो लाइन के नीचे 2.58 किमी लंबी सड़क फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। 

10 मंजिला ऊंचाई पर स्टेशन

मेट्रो 6 रूट पर सबसे ऊंचा स्टेशन कांजुरमार्ग होगा,जो लगभग 30 मीटर की ऊंचाई पर बनाया जाएगा। यह 10 मंजिला इमारत जितनी ऊंचाई पर होगा। मेट्रो-6 कॉरिडोर एलबीएस मार्ग, जेवीएलआर और मेट्रो-4 (वडाला-कासरवडवली) लाइन से भी ऊपर होगा। मेट्रो-4 जमीन से 20 मीटर ऊपर है। इन दोनों मेट्रो लाइनों के जंक्शन पर स्टेशन होंगे और एक फुटओवर ब्रिज से जुड़े होंगे। 

जेवीएलआर से ईस्टर्न एक्सप्रेस-वे

एमएमआरडीए के आयुक्त एसवीआर श्रीनिवास के अनुसार, मुंबई में मेट्रो नेटवर्क अनूठा होगा। मेट्रो लाइन-6 पश्चिमी और पूर्वी उपनगरों के बीच बेस्ट मेट्रो  रेल कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।  पश्चिमी उपनगर के जोगेश्वरी और विक्रोली लिंक रोड अथार्थ जेवीएलआर और ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से जुड़ेगी। 

मेट्रो-6 के ये होंगे स्टेशन

स्वामी समर्थ नगर, आदर्श नगर, मोमिन नगर, जेवीएलआर, श्याम नगर, महाकाली केव, सीप्ज़ विलेज, साकी विहार रोड, राम बाग, पवई लेक, आईआईटी पवई, कांजुरमार्ग वेस्ट और  विक्रोली।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप