सौजन्य (सोशल मीडिया)  
मुंबई

मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट, तटीय इलाके में जमकर बसरेंगे बादल, BMC ने दी चेतावनी

मुबंई और महाराष्ट्र के कई जिलों में पछले दो दिनों से बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश होने से सड़कों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। नीचले इलाके में बारिश का पानी भरने से परेशानियां बढ़ गई है।

पूजा सिंह

Mumbai Rain: जुलाई के आखरी सप्ताह में मॉनसून दोबारा सक्रिय हो गया है। जिस कारण से देश के मायानगरी मुबंई और महाराष्ट्र के कई जिलों में पछले दो दिनों से बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश होने से सड़कों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं नीचले इलाके में बारिश का पानी भरने से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं मूसलाधार बारिश होने के कारण मुंबई में हैवी टाइड का अलर्ट जारी किया गया है।

IMD ने महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मुंबई में शुक्रवार को दोपहर में हाई टाइड आया। हाई टाइड के दौरान 415 मीटर तक ऊंटी लहरे उठ सकती है। जिसको देखते हुए BMC ने  एडवाइजरी जारी कर लोगों को जरूरी ना होने पर घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। वहीं हाई टाइड को लेकर लोगों को समुद्र तटीय इलाके में जाने से भी बचने को कहा है। साथ ही हाई टाइड आने निचले इलाके में जलभराव हो सकता है।

इन जिलों में अलर्ट जारी

26 जुलाई को मौसम विभाग ने कोंकण और वेस्टन घाट के इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही पुणे और पालघर के कुछ हिस्सों के लिए रेड अलर्ट और और अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहींं बारिश के साथ वज्रपात की भी आशंका है। लोगों को घरों से अनावश्यक न निकलने की चेतावनी दी गई है।

सड़कों पर भरा पानी

वहीं मूसलाधार बारिश होने के कारण सड़कों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इससे वाहन चलकों को आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मुबंई में बीते 24 घंटे  में 29 mm पानी बरस चुका है। यह सामान्य से 4 mm ज्यादा है।

जालना में बारिश जारी

इधर जालना शहर और ज़िले में लगातार बारिश जारी है। भारी बारिश के कारण किसानों का कृषि कार्य बाधित हुआ है और सामान्य जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर के कुछ हिस्सों में सड़कों पर जलभराव के कारण यातायात धीमा हो गया है।

LPG Price Hike: कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी, जानें दिल्ली, मुंबई, पटना और लखनऊ के ताजा रेट

IAS बनना चाहते थे रामनाथ कोविंद, UPSC पास करने के बाद भी टूटा सपना, जानिए पूर्व राष्ट्रपति से जुड़ी रोचक बातें

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी