मुंबई

मुंबई में हीट वेव का अलर्ट जारी, लोगों की बढ़ीं मुश्किलें

अमन दुबे

मुंबई : 12 मार्च इस सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा। रविवार को मुंबई (Mumbai) में औसत तापमान (Temperature) से पारा डिग्री सेल्सियस उपर दर्ज किया गया। इसी के साथ मुंबई आईएमडी ने आधिकारिक तौर पर हीट वेव (Heat Wave) चलने की घोषणा कर दी है। मार्च अभी आधा भी नहीं बीता है कि दोपहर में कहर बरपाती गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि लू के थपेड़ों 4 से 5 दिन बाद राहत मिलने की उम्मीद है। 

मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई इलाकों में औसत तापमान से 6 डिग्री तक बढ़ गया है। इससे लोगों को मार्च में ही हीट वेव का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को मुंबई के सांताक्रुज में सीजन का दूसरा सर्वाधिक तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि कोलाबा में तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा।  मुंबई आईएमडी की वरिष्ठ वैज्ञानिक सुषमा नायर ने बताया कि जब औसत तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जाता है तो उसे हीट वेव कहा जाता है। मुंबई में औसत तापमान 33 डिग्री के आसपास रहता है। लेकिन मार्च में तापमान औसत तापमान से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया है जो असामान्य है।

मराठवाड़ा में अगले दो दिन बारिश होने की संभावना

पिछले वर्ष 14 मार्च को मुंबई का तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। जिस कारण से आईएमडी ऑरेंज अलर्ट जारी करना पड़ा था। सुषमा नायर ने बताया कि अगले तीन चार दिनों में तापमान में धीरे धीरे कमी आएगी। उन्होंने कहा कि उत्तर महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में अगले दो दिन बारिश होने का अनुमान है। जिसके बाद विंड पैटर्न में बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि सोमवार से अगले तीन दिनों तक अलग-अलग जिलों में बारिश हो सकती है। जिससे के बाद पारा गिरने की उम्मीद की जा सकती है।

UP-बिहार जाने वाली ट्रेनों में बढ़ी भीड़, रेलवे को चलानी होंगी और स्पेशल ट्रेनें; उधना से चलेगी जनरल ट्रेन

कभी कांग्रेस तो कभी BJP, सत्ता के साथ क्यों खड़े दिखते हैं बड़े उद्योगपति? समझें राजनीति और व्यापार का समीकरण

IIT खड़गपुर, BHU और दिल्ली की पहल, रोबोटिक्स, हेल्थ और शिक्षा में दिखेगा AI का जलवा, आत्मनिर्भर बनने की तैयारी

'मेरी मौत का जिम्मेदार सिस्टम और भू-माफिया', आखिर कौन थीं झारखंड की आदिवासी लीडर निशा भगत

OBC क्रीमी लेयर पर SC का फैसला, पुरानी भर्तियां-प्रमोशन सुरक्षित; CSE-2025 पर निर्देश