अतानु चक्रवर्ती (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

एचडीएफसी बैंक चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती का इस्तीफा, शेयर में 8% गिरावट; केकी मिस्त्री बने अंतरिम चेयरमैन

HDFC Bank  के चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद केकी मिस्त्री को अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया गया, जिससे बैंक के शेयर में गिरावट देखी गई।

अपूर्वा नायक

HDFC Bank Stock Fall Reason: एचडीएफसी बैंक ने एक बयान में कहा है कि उसके पार्ट टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर अतानु चक्रवर्ती ने तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

इसके बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने केकी मिस्त्री को 19 मार्च से तीन महीने की अवधि के लिए अंतरिम पार्ट टाइम चेयरमैन नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी। चेयरमैन के इस्तीफे से गुरुवार को एचडीएफसी बैंक के शेयर में करीब 8 फीसदी तक की गिरावट आई।

कामकाज पर उठाए सवालिया निशान

अतानु चक्रवर्ती 2021 में बैंक के बोर्ड में शामिल हुए थे। उन्होंने अपने इस्तीफे में कहा है कि वे पिछले दो सालों में बैंक के अंदर हुई कुछ घटनाओं और तौर-तरीकों से सहमत नहीं थे। इसलिए उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया, बैंक के अंदर कुछ ऐसी घटनाएं और तौर-तरीके, जिन्हें मैंने पिछले दो सालों में देखा है, मेरे निजी मूल्यों और नैतिकता के अनुरूप नहीं हैं। उन्होंने इसी को अपने इस्तीफे का आधार बताया। मैं इस बात की पुष्टि करता हूं कि मेरे इस्तीफे के पीछे ऊपर बताए गए कारणों के अलावा कोई और बड़ा कारण नहीं है।

विलय के फायदे सामने आना बाकी

चक्रवर्ती ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लिमिटेड के विलय जैसे रफ्तार देने वाले इवेंट की देखरेख की। मैं मई 2021 में एचडीएफसी बैंक के बोर्ड में शामिल हुआ। बोर्ड में मेरे कार्यकाल के दौरान कई अहम घटनाएं हुई, जैसे कि बैंक का एचडीएफसी लिमिटेड के साथ विलय, जिससे बैंक के तहत एक बड़ा समूह बन गया।

कोई गवर्नेस इश्यू नहीं

इस्तीफे के बाद उठे सवालों पर अब मैनेजमेंट ने स्थिति साफ करने की कोशिश की है। अंतरिम पार्ट टाइम चेयरमैन कैकी मिस्त्री ने कहा कि बैंक के भीतर किसी तरह का कोई बड़ा या गंभीर मुद्दा नहीं है और गवर्नेस स्ट्रक्चर पूरी तरह मजबूत बना हुआ है। मिस्त्री ने बताया कि बोर्ड ने अतानु चक्रवर्ती का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड उनकी सेवाओं के लिए आभारी है और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता है।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर