शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी 
मुंबई

पहले लव जिहाद, फिर लैंड जिहाद और अब हाउसिंग जिहाद...मुस्लिमों के लिए टाउनशिप पर भड़कीं शाइना एनसी

Halal Township: शाइना एनसी ने कर्जत के 'हलाल टाउनशिप' विवाद पर कहा पहले लव जिहाद, फिर लैंड जिहाद, अब हाउसिंग जिहाद। एनडीए सरकार सबका साथ-सबका विकास में विश्वास रखती है।

अर्पित शुक्ला

Mumbai News: शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी ने महाराष्ट्र के कर्जत के पास 'हलाल लाइफस्टाइल टाउनशिप' प्रोजेक्ट पर उठे विवाद पर कहा कि पहले लव जिहाद फिर लैंड जिहाद और अब हाउसिंग जिहाद का मामला सामने आया है।

उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि भारत की विशेषता विविधता में एकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा है, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। ऐसे में लोगों को सरकार की कई-कई लाभकारी योजनाओं का लाभ मिला है, कभी जाति के आधार पर भेदभाव नहीं किया गया। समाज के सभी वर्गों को योजनाओं का लाभ हुआ है।

कुछ ठेकेदार ‘गजवा-ए-हिंद’ जैसे विज्ञापन छपवाते हैं

उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ समाज के कुछ ठेकेदार ‘गजवा-ए-हिंद’ जैसे विज्ञापन अखबारों में छपवाते हैं। हम पूछना चाहते हैं कि आखिर यह ‘गजवा-ए-हिंद’ क्या है। पहले लव जिहाद था, फिर लैंड जिहाद और अब हाउसिंग जिहाद सामने आया है। शिवसेना प्रवक्ता के अनुसार, एनडीए सरकार ने हमेशा लोगों को साथ लेकर चलने में विश्वास दिखाया है। हमारे नेता एकनाथ शिंदे ने माडा, सिडको, एसआरए और बीडीडी चॉल पुनर्विकास जैसी कई योजनाएं दीं। कभी नहीं देखा कौन हिंदू है कौन मुसलमान।

समझदारी से निर्णय लेना चाहिए

आपसी भाईचारे को लेकर उन्होंने कहा कि भाईचारा तो रहना ही चाहिए, सभी को मिल-जुलकर काम करना है और भारत को सुरक्षित रखना है। हम किसी के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन हम जरूर कहेंगे कि समाज के ठेकेदार लोगों को भड़काते हैं और कहते हैं कि आप यहीं रहिए, क्योंकि यहां मदरसा है या मस्जिद है। ऐसे में समझदारी से निर्णय लेना चाहिए। भारत ने सबको बहुत कुछ दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और एनडीए सरकार ने कई लाभार्थी योजनाएं दी हैं, जिसका फायदा मुसलमानों को भी हुआ है। इसलिए सबको साथ लेकर और सबको आगे बढ़ाना ही असली मकसद होना चाहिए।

हिंदू समाज बहुत संवेदनशील

उन्होंने कहा कि हिंदू समाज बहुत संवेदनशील है। आप देखेंगे कि किसी के भी त्योहार हों, अजान हो या कोई अन्य मुद्दा हो, उस पर टिप्पणी नहीं की जाती। लेकिन सब्र की भी एक सीमा होती है। जरूरी है कि अपने लोगों को समझाया जाए कि तरक्की के साथ-साथ यह न देखें कि कौन-सी जाति या कौन-सी भाषा बोलता है, बल्कि यह सोचें कि हम सब मिलकर भारत को एक विकसित राष्ट्र कैसे बना सकते हैं।

शाइना एनसी ने राहुल गांधी पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया, उन्होंने उन पर दलित और मुस्लिम कार्ड खेलने का भी आरोप लगाया। उन्होंने बिहार में कांग्रेस के शासनकाल में जंगलराज और गुंडाराज की बात कही, जबकि एनडीए के आने के बाद से विकास होने का दावा किया। जीएसटी स्लैब में हुए सुधार के लिए उन्होंने पीएम मोदी, केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद किया।

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट