एकनाथ शिंदे  Source- Social Media
मुंबई

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

Shiv Sena Dussehra Railly: महाराष्ट्र में दशहरे के दिन CM पद को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई। मंत्री गुलाबराव पाटिल ने एकनाथ शिंदे के फिर मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद जताई।

अर्पित शुक्ला

Highlights

  • गुलाबराव पाटिल ने एकनाथ शिंदे के दोबारा महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद जताई।

  • जलगांव की दशहरा रैली में शिंदे की योजनाओं और नेतृत्व की तारीफ की।

  • पाटिल ने दावा किया कि सहयोगी विधायकों समेत शिंदे गुट की संख्या 85-86 तक पहुंचती है।

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की सियासत में दशहरे के दिन एक नई सुगबुगाहट शुरू हो गई है। CM पद को लेकर एक बार फिर बयानबाजी देखने को मिल रही है। फडणवीस सरकार में कैबिनेट मंत्री और शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता गुलाबराव पाटिल ने खुलेआम एकनाथ शिंदे को अगला मुख्यमंत्री बता दिया है। उनके बयान के बाद राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है।

दशहरा रैली को संबोधित करते हुए पाटिल ने कहा कि मैंने देवी जगदंबा के चरण छूकर प्रार्थना की है कि आने वाले दिनों में एकनाथ शिंदे फिर से इस राज्य के मुख्यमंत्री बनें और हमारे किसानों के जीवन में खुशहाली लाएं।

गुलाबराव पाटिल ने शिंदे के नेतृत्व, जन कल्याणकारी योजनाओं और राजनीतिक रणनीति की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पार्टी को पूरा भरोसा है कि वे फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।

हम शिंदे की बदौलत बने विधायक

गुलाबराव पाटिल ने एकनाथ शिंदे के फैसलों को क्रेडिट देते हुए कहा कि उन्हीं की योजनाओं की वजह से हम विधायक बने और फिर मंत्री बने। उन्होंने आगे कहा कि हम उनकी योजनाओं और नीतियों की बदौलत विधायक बने, और उनके फैसलों की वजह से ही मंत्री बने हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने वे फैसले न लिए होते, तो हमारे विधायक डूब गए होते और सरकार भी नहीं बच पाती।

'जो शिंदे से टकराएगा वो बर्बाद हो जाएगा

उन्होंने रैली में कहा कि एकनाथ शिंदे से टकराने वाला खत्म हो जाएगा। उन्होंने यह दावा किया, 'शुरुआत में हमारे विधायकों की संख्या कम थी, लेकिन अब हमारे पास 60 विधायक हैं, और MLCs को मिलाकर यह संख्या 73 तक पहुंच गई है। सहयोगी विधायकों को जोड़ लें, तो हमारी संख्या लगभग 85 से 86 हो जाती है।'

उन्होंने कहा, 'आपके आशीर्वाद से, हमारे नेता एकनाथ शिंदे निश्चित रूप से दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे। किसान हमसे उम्मीद लगाए बैठे हैं, और हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि हम आपके साथ रहेंगे और आपके विजन को साकार करेंगे। जो भी एकनाथ शिंदे के मार्ग में बाधा बनेगा, उसका सर्वनाश हो जाएगा।'

शिवसेना के कई नेता दे चुके हैं बयान

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने को लेकर बयान आया है। इससे पहले पार्टी के विधायक किशोर दराडे और परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक भी ऐसा कह चुके हैं। विधायक किशोर दराडे ने कहा था कि एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनना चाहिए, यह सभी की इच्छा है और सब कुछ विधायकों के हाथ में है।

परिवहन मंत्री और शिंदे गुट के नेता प्रताप सरनाइक ने कहा कि वे पार्टी की ताकत को बढ़ाएंगे और एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाएंगे। इसी बीच मंत्री गुलाबराव पाटिल भी एक्टिव हो गए हैं। उन्होंने भी दावा किया और साथ ही चेतावनी भी दी है।

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए

राजनीतिक खेल के कारण न छीनी जाए आजादी, सौरव दास-आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा हाई कोर्ट

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें