नवी मुंबई एजुसिटी प्रोजेक्ट अपडेट (प्रतीकात्मक तस्वीर) 
मुंबई

गोवंडी में दो राजनीतिक गुटों में बवाल, नगरसेविकाओं के पतियों समेत 15 पर केस, कई गिरफ्तार

AIMIM Samajwadi Party Clash: गोवंडी क्षेत्र में सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर दो राजनीतिक गुटों के बीच विवाद बढ़ गया। पुलिस ने नगरसेविकाओं के पतियों सहित 15 लोगों पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

अपूर्वा नायक

Govandi Political Clash Mumbai: शिवाजी नगर पुलिस ने एक ही वार्ड (134) की पूर्व और वर्तमान नगरसेविकाओं के पतियों सहित, 15 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस ने इस मामले में वर्तमान एआईएमआईएम की नगरसेविका के पति अतीक खान, उसके भाई अकील और एक महिला सहित 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं, दूसरी ओर समाजवादी पार्टी की पूर्व नगरसेविका के पति फहाद आज़मी को भी गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनघा सातवसे ने बताया कि दोनों ग्रुप के खिलाफ दंगा करना, जान से मारने की धमकी देना, जबरन घुसपैठ (ट्रेस्पासिंग), महिलाओं से अभद्र बातचीत आदि गंभीर आरोपों में मामला दर्ज किया गया है।

फहाद आजमी की पत्नी के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। फहाद को संदेह हुआ कि यह हरकत अतीक के भाई अकील ने की है। फहाद अपने कुछ साथियों के साथ अतीक के घर पहुंचा, पर वहां अतीक और उसका भाई नहीं मिले।

गोवंडी : 15 लोगों पर मामला दर्ज

इसके बाद फहाद और उसके साथियों ने घर की महिलाओं को कथित तौर पर धमकाया और वहां के कार्यालय में कुछ तोड़फोड़ कर हंगामा किया। जब यह खबर अतीक को मिली, तो वह अपने भाई और अन्य लोगों के साथ फहाद के घर पहुंचा। आरोप है कि उसने फहाद के ऑफिस और घर में तोड़फोड़ की तथा उनके पार्टी के पोस्टर भी फाड़ दिए।

गौरतलब है कि मनपा चुनाव के दौरान भी दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच कई बार झड़प हो चुकी थी। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लगातार टिप्पणियां कर रहे थे। लेकिन राजनीतिक लड़ाई किसी महिला के चरित्र तक पहुंचकर इतने निचले स्तर पर आ जाएगी, ऐसी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। लोगों में इसके प्रति नाराजगी देखी जा रही है।

Brics Summit: ब्राजील के विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, व्यापार-रक्षा और ऊर्जा पर हुई बात, सहयोग बढ़ाने पर जोर

BRICS Business Forum: पीयूष गोयल का बड़ा प्रस्ताव, ब्रिक्स देशों के पेमेंट सिस्टम को UPI से जोड़ने की अपील

ब्रिक्स को कांग्रेस में दो फाड़, शशि थरूर ने कहा यह सम्मान की बात, दिग्गजों ने विरोध में दिया था बयान

Rajasthan Nikay Chunav: वोट डालने पहुंचे दिग्गज नेता, BJP ने जीत का दावा किया तो गहलोत बोले- कांग्रेस जीतेगी

पैक्ड फूड में ज़्यादा फैट, शुगर और नमक पर सुप्रीम कोर्ट अलर्ट, FSSAI की किन योजना में कमियों पर जताई चिंता ?