मुंबई में सरकारी नौकरी धोखाधड़ी (pic credit; social media) 
मुंबई

परीक्षा में बैठा दोस्त, नौकरी कर रहा दूसरा, पवई पुलिस ने फर्जीवाड़ा किया बेनकाब

Mumbai News: मुंबई में सरकारी नौकरी पाने के लिए फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोपियों ने धोखाधाड़ी से बीएनपी में नौकरी दिलाई। पवई पुलिस ने दो आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

सोनाली चावरे

Maharashtra News: सरकारी नौकरी पाने के लिए गड़बड़ी करने का एक बड़ा मामला सामने आया है। पवई पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में दो लोगों श्रवण कुमार और दीपक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि दीपक ने श्रवण की जगह ऑनलाइन परीक्षा दी, जिसके आधार पर श्रवण को मध्य प्रदेश के देवास स्थित बैंक नोट प्रेस (बीएनपी) में जूनियर टेक्नीशियन की नौकरी मिली।

परीक्षा में किया गया फर्जीवाड़ा

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना अगस्त 2021 की है। उस समय बीएनपी ने 135 जूनियर टेक्नीशियन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। 2 अगस्त 2021 को पवई स्थित आईओएन डिजिटल जोन में ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई थी। आरोप है कि इस परीक्षा में श्रवण की जगह दीपक ने बैठकर पेपर हल किया। इसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन के दौरान श्रवण खुद मौजूद रहा और उसे नियुक्ति पत्र भी मिल गया।

नवंबर 2021 से नौकरी ज्वाइन

चालाकी से परीक्षा पास कर लेने के बाद श्रवण ने नवंबर 2021 में नौकरी ज्वाइन कर ली। करीब तीन साल तक यह मामला दबा रहा। लेकिन इस वर्ष बीएनपी द्वारा कर्मचारियों के दस्तावेज़ और भर्ती प्रक्रिया की जांच शुरू की गई तो पूरा फर्जीवाड़ा सामने आ गया। इसे भी पढ़ें- नागपुर मेट्रो में नौकरी का झांसा देकर 8.30 लाख वसूले, फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया

पुलिस का सख्त रुख

जांच में जब यह साबित हुआ कि परीक्षा श्रवण ने नहीं बल्कि दीपक ने दी थी, तब पवई पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में केस दर्ज किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “यह सरकारी नौकरी में धोखाधड़ी का गंभीर मामला है। दोनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

नौकरी पर लटकी तलवार

बीएनपी प्रबंधन ने इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर ली है। माना जा रहा है कि श्रवण की नौकरी रद्द हो सकती है और आगे इस तरह के मामलों को रोकने के लिए सुरक्षा उपाय और कड़े किए जाएंगे।

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?