(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
मुंबई

Goregaon के राम मंदिर रोड पर 4 महीनों से सीवर ओवरफ्लो, हजारों नागरिक परेशान

Goregaon East के राम मंदिर रोड पर चार महीनों से सीवर ओवरफ्लो की समस्या से नागरिक परेशान हैं। लगातार शिकायतों के बावजूद बीएमसी की कार्रवाई नाकाफी रही, जबकि दूषित पानी से संक्रमण का खतरा बढ़ा है।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: गोरेगांव (पूर्व) स्थित गुरु गोबिंद सिंह इंडस्ट्रियल इस्टेट के सामने, रामनगर क्षेत्र के राम मंदिर रोड पर सीवर फ्लो बड़ी समस्या बन गई है। करीब चार महीनों से इस सड़क और पास की गलियों में सीवेज बह रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने मनपा पो दक्षिण में सीवर फ्लो की कई बार लिखित शिकायत की है लेकिन संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई। यहां के नागरिकों की शिकायतों से जनप्रतिनिधियों ने भी मुंह मोड़ लिया है, जिससे हजारों की संख्या में लोग परेशान हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सड़क पर सीवेज बहने से आना-जाना दुश्वार हो गया है। सड़क पर लगातार सीवेज बहने से लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।

स्थानीय रहिवासी नितिन गायकवाड ने कहा कि बीएमसी में शिकायत करने पर 2 से 3 दिन बाद कर्मचारी गटर साफ करने वाले वाहन के साथ आते हैं, दो-तीन दिन सफाई रहती है फिर जस की तस समस्या हो जाती है।

उन्होंने कहा कि मेट्रो रेल निर्माण के बाद से सीवर लाइन जाम होने की समस्या बढ़ी है। बता दें इस क्षेत्र में कई कॉर्पोरेट ऑफिस और इंडस्ट्रियल इस्टेट है जहां हजारों की संख्या में लोगों का आना जाना लगा रहता है। इस सड़क पर लगातार सीवेज बहने से गंदगी बढ़ने के साथ काई भी जमा हो गई, जिससे लोग फिसल कर गिर जाते हैं।

कई महीनों से सड़क पर सीवेज का गंदा पानी बहने से बड़ी आबादी परेशान है। गंदे पानी के कारण दुकानदारों और उपभोक्ताओं को असुविधा के साथ यात्रियों के आवागमन में कठिनाई हो रही है।

- मुनीर खान

सीवर लाइन की सफाई नहीं होने से पेयजल की भी समस्या बढ़ गई है। गंदे पानी का जल जमाव सभी के लिए मुसीबत की जड़ बनी हुई है, क्षेत्र के नागरिकक बदबू और गंदगी से परेशान है, यहां संक्रामक बीमारिया फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।

- उमेश कुलकर्णी

इस रोड पर दिन भर में लोगों का आना जाना होता है। बुजुर्गों स्कूली बच्चे और उनके अभिभावको को भारी असुविधा हो रही है, यहां के लॉग सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान है, लेकिन बीएमसी सीवरेज डिपार्टमेंट के अधिकारी मौन है।

-विलास बाल

पाइप लाइन में आ रहा दूषित पानी

सड़क पर फैल रहे गंदे पानी से वाहन गुजरने पर तेज छीटे उछलकर पैदल यात्रियों पर पड़ते हैं, जिससे उनका कपड़ा खराब हो जाता है। नागरिकों का कहना है कि सीवर लाइन जाम होने से पेवजल सप्लाई होने वाली पाइप लाइन में दूषित पानी आ रहा है। इस संबंध में बीएमसी पी साउथ विभाग के संबंधित अधिकारियों ने बताया कि राम नगर, राम मंदिर रोड पर सीवर फ्लो की समस्या का जल्द ही समाधान किया जायेगा।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन